सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सरकारी बीमा कंपनियों को वित्त मंत्रालय की नसीहत, लाभ वाले कारोबार पर दें ध्यान

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 08:16 PM (IST)

    सरकार ने हाल ही में तीन साधारण बीमा कंपनियों नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को कि ...और पढ़ें

    बीमा कंपनियों के लिए बजट में मदद का प्रविधान नहीं।
    बीमा कंपनियों के लिए बजट में मदद का प्रविधान नहीं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों से कहा है कि वे लाभ वाले कारोबार पर ध्यान दें और लाभप्रदता में सुधार लाने का लक्ष्य रखें। सरकार ने हाल ही में तीन साधारण बीमा कंपनियों नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को किस्तों में 7,250 करोड़ रुपये दिए हैं।

    प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार

    वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने कहा कि हम सरकारी साधारण बीमा कंपनियों के प्रदर्शन पर नजर रख रहे हैं और इसके परिणामस्वरूप उनमें सुधार आने लगा है। इसलिए हम इस साल उनके प्रदर्शन पर नजर रखेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन कंपनियों को और पूंजी निवेश की जरूरत नहीं पड़ेगी। यही वजह है कि बजट में कोई प्रविधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इन तीनों साधारण बीमा कंपनियों ने अपने वित्तीय प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार किया है।

    यह भी पढ़ें : EPFO खाताधारक का मुफ्त में होता है 7 लाख का बीमा, जानें कैसे उठा सकते हैं स्कीम का लाभ