सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोगों का भरोसा बनाए रखना फिनटेक उद्योग की जिम्मेदारी, वित्तीय सुरक्षा के लिए करने होंगे अथक प्रयास: पीएम मोदी

    By Siddharth PriyadarshiEdited By:
    Updated: Tue, 20 Sep 2022 02:17 PM (IST)

    Global Fintech Fest प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि फिनटेक उद्योग उन चमत्कारों का एक अच्छा उदाहरण है जिन पर काम किया जा सकता है। उन्होंने फिनटे ...और पढ़ें

    Fintech industry needs to work on safety reliability says PM Modi
    Fintech industry needs to work on safety reliability says PM Modi

    मुंबई, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि फिनटेक क्षेत्र को लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुरक्षा और विश्वसनीयता जैसे मुद्दों पर अथक प्रयास करने की जरूरत है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि यह क्षेत्र कई तरह के चमत्कारों से भरा है और उन पर काम किया जा सकता है।

    पीएम मोदी ने अपने संंदेश में कहा कि नवाचार हमारा मंत्र रहा है। उन्होंने कहा कि जन-धन, आधार और मोबाइल (Jam Trinity) द्वारा सार्वजनिक वितरण में क्रांति आई है। डिजिटल भुगतान को जीवन का एक अंग बनाने में यूपीआई की सफलता और फिनटेक तथा स्टार्टअप स्पेस में नवाचार से भारत की ख्याति बढ़ी है। कार्यक्रम में पीएम मोदी का भाषण जीएफएफ 2022 सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष क्रिस गोपालकृष्णन ने पढ़ा।

    अभूतपूर्व है बैंकिंग सेक्टर की प्रगति

    पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि कुछ दिन पहले हालत यह थी कि आबादी के एक बड़े हिस्से को बैंकिंग सुविधाएं मयस्सर नहीं थीं और अब भारत बैंकों तक पहुंच के मामले में न केवल पूर्णता की ओर बढ़ रहा है, बल्कि डिजिटल रूप से पूरी तरह तैयार है। यह एक अभूतपूर्व यात्रा रही है।

    लोगों का भरोसा कायम रखना बड़ी जिम्मेदारी

    प्रधानमंत्री ने कहा कि फिनटेक डोमेन से जुड़े लोग अच्छी तरह जानते हैं कि नवाचार को बनाए रखना बहुत जरूरी है। सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए लोगों के भरोसे को बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए तेजी से काम करना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में फिनटेक डोमेन ने समावेशी होने के कारण लोगों का भरोसा जीता है। गरीब से गरीब व्यक्ति को बेहतर गुणवत्ता वाली वित्तीय सेवाएं देकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।

    खबरें और भी

    पीएम मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस आयोजन में होने वाला विचार-विमर्श इस बात पर केंद्रित होगा कि फिनटेक क्षेत्र 'अमृत काल' में एक महत्वपूर्ण भूमिका कैसे निभा सकता है, जिससे एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी भारत का निर्माण हो सके।