सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fiscal Deficit: बजट अनुमान का 45 प्रतिशत तक पहुंचा राजकोषीय घाटा, CGA ने जारी किए आंकड़े

    By AgencyEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 04:59 PM (IST)

    आज जारी CGA की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर के अंत में सरकार का राजकोषीय घाटा पूरे वर्ष के बजट अनुमान का 45 प्रतिशत तक पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक अप्र ...और पढ़ें

    अप्रैल-अक्टूबर अवधि के दौरान राजकोषीय घाटा 8.03 लाख करोड़ रुपये था।
    अप्रैल-अक्टूबर अवधि के दौरान राजकोषीय घाटा 8.03 लाख करोड़ रुपये था।

    पीटीआई, नई दिल्ली। लेखा महानियंत्रक (CGA) द्वारा आज जारी रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर के अंत में सरकार का राजकोषीय घाटा पूरे साल के बजट अनुमान के 45 प्रतिशत तक पहुंच गया है। आंकड़ो के मुताबिक अप्रैल-अक्टूबर अवधि के दौरान राजकोषीय घाटा 8.03 लाख करोड़ रुपये था।

    क्या होता है राजकोषीय घाटा?

    सरकार के व्यय और राजस्व के बीच के अंतर को राजकोषीय घाटा कहा जाता है। पिछले साल इसी अवधि में सरकार का राजकोषीय घाटा 2022-23 के बजट अनुमान का 45.6 फीसदी था।

    सरकार ने कितना लगाया है अनुमान

    2023-24 के लिए सरकार का राजकोषीय घाटा 17.86 लाख करोड़ रुपये या जीडीपी का 5.9 फीसदी रहने का अनुमान लगया है।