सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fitch Ratings: फिच ने घटाई अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रेटिंग, बढ़ते कर्ज और गिरते गवर्नेंस के स्तर पर जताई चिंता

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Wed, 02 Aug 2023 10:18 AM (IST)

    Latest Fitch Ratings अमेरिकी रेंटिग एजेंसी फिच की ओर से यूएस की क्रेडिट रेटिंग को AAA से डाउनग्रेड कर AA+ कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि पिछले 2 ...और पढ़ें

    अमेरिकी अर्थव्यव्सथा को फिच की ओर से डाउनग्रेड किया गया है।
    अमेरिकी अर्थव्यव्सथा को फिच की ओर से डाउनग्रेड किया गया है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Fitch Downgrade US Economy Rating: रेटिंग एजेंसी फिच की ओर से अमेरिका की लॉन्ग टर्म फॉरेन करेंसी इश्यूअर डिफॉल्ट रेटिंग (IDR) को घटाकर 'AA+' कर दिया गया है और जो कि पहले 'AAA' पर था।

    क्रेडिट रेटिंग एजेंसी की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स की क्रेडिट रेटिंग को डाउनग्रेड कर दिया गया है। फिच की ओर से बताया गया है कि डाउनग्रेड राजकोष में अगले वाले तीन साल में होने वाली गिरावट और सरकार पर बढ़ते कर्ज के कारण की गई है।

    रेटिंग एजेंसी ने कहा कि पिछले 20 साल के दौरान अमेरिका के गवर्नेंस के स्टैंडर्ड में गिरावट देखने को मिली है, जिसका असर राजकोषीय और कर्ज के फैसलों पर दिखाई दे रहा है।

    अमेरिका सरकार ने डाउनग्रेड को बताया खराब

    फिच की ओर से किए गए इस डाउनग्रेड को यूएस सरकार की ओर से खराब बताया गया है। इस फैसले ने यूएस अर्थव्यवस्था के लचीलेपन को अनदेखा किया है। साथ ही कहा गया कि फेडरल कर्ज की सीमा को बढ़ाना एक द्विदलीय समझौता है।

    अमेरिकी अधिकारियों की ओर से कहा गया कि फिच द्वारा यूएस अर्थव्यवस्था को डाउनग्रेड करने का फैसला आउटडेटेड डाटा के आधार पर लिया गया है।

    जून में अमेरिका ने बढ़ाई थी कर्ज की सीमा

    जून में अमेरिकी सरकार की ओर से कर्ज की सीमा को बढ़ाकर 31.4 ट्रिलियन डॉलर कर दिया गया था। लेकिन इससे पहले अमेरिका के दोनों दलों के बीच काफी लंबी खींचतान हुई थी। इस कारण एक समय तो ऐसा आ गया था, जब दुनिया को चिंता सताने लगी थी कि अमेरिका डिफॉल्ट कर सकता है। यह अमेरिका की रेटिंग गिरने के पीछे का सबसे बड़ा कारण है। 

     

    खबरें और भी