सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Five Star Business Finance IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जानें लॉट साइज से लेकर लिस्टिंग तक हर डिटेल

    By Abhinav ShalyaEdited By:
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 11:40 AM (IST)

    Five Star Business Finance का आईपीओ आज खुल गया है। रिटेल निवेशक 11 नवंबर तक आईपीओ के लिए आवेदन कर सकते हैं। फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस एक एनबीएफसी कंपन ...और पढ़ें

    Five Star Business Finance IPO Full Details
    Five Star Business Finance IPO Full Details

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Five Star Business Finance IPO: एनबीएफसी कंपनी फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस का आईपीओ बुधवार को खुल गया है। यह पब्लिक इशू 1960 करोड़ रुपये का है , जो 11 नवंबर तक के लिए रिटेल निवेशकों के लिए खुला रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 450 से लेकर 474 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

    बता दें, ये पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल होने वाला है। इसका मतलब यह है कि इस आईपीओ के जरिए मिलने वाला सारा पैसा कंपनी के प्रमोटर और निवेशकों के जाएगा, न कि कंपनी के पास।

    फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस आईपीओ लॉट साइज

    कंपनी की ओर से आईपीओ लॉट साइज 31 शेयरों का रखा गया है। अगर कोई निवेशक आईपीओ में बोली लगाना चाहता है, तो उसे कम से कम 31 शेयरों की बोली लगानी होगी। रिटेल निवेशक 11 नवंबर तक ही इस आईपीओ में बोली लगा सकते हैं।

    फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस आईपीओ में ये निवेशक बेच रहे शेयर

    एनबीएफसी कंपनी में नॉर्वेस्ट वेंचर्स, केकेआर, सिकोया, टीपीजी और मैट्रिक्स पार्टनर्स जैसे निवेशकों ने निवेश किया हुआ है। कंपनी में टीपीजी एशिया 21.45 प्रतिशत, मैट्रिक्स पार्टनर 12.67 प्रतिशत, नॉर्वेस्ट वेंचर 10.17 प्रतिशत और एससीआई इंवेस्टमेंट 8.79 प्रतिशत की हिस्सेदार है।

    आईपीओ में मैट्रिक्स पार्टनर्स 731 करोड़ रुपये के शेयर, टीपीजी 700 करोड़ रुपये के शेयर, नॉर्वेस्ट वेंचर्स 361 करोड़ रुपये के शेयर और एससीआई इंवेस्टमेंट 166 करोड़ रुपये के शेयर बेचने जा रहे हैं।

    फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस आईपीओ लिस्टिंग

    कंपनी की ओर से शेयर का अलॉटमेंट 16 नवंबर तक फाइनल हो सकता है। वहीं कंपनी की लिस्टिंग एनएसई और बीएसई पर 21 नवंबर तक हो सकती है।

    कंपनी की प्रोफाइल

    फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस एक एनबीएफसी कंपनी है, जो अपने ग्राहकों को सुरक्षित लोन देती है। कंपनी का 85 प्रतिशत बिजनेस दक्षिण भारत से आता है। कंपनी की देश में 150 जिलों में 311 ब्रांच मौजूद है। कंपनी की वित्त वर्ष 2021-22 में आय 1256 और मुनाफा 453 करोड़ रुपये था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Twitter डील के बाद एलन मस्क ने बेच दिए अरबों के टेस्ला शेयर, 200 बिलियन डॉलर क्लब से भी हुए बाहर

    फो‌र्ब्स की 20 एशियाई महिला उद्यमियों में सेल की सोमा मंडल समेत तीन भारतीय