सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Flight Ticket Price Hike: महंगा हुआ हवाई सफर! लगातार दूसरे महीने बढ़े ATF के दाम, जेब पर भारी पड़ेगा सितंबर का महीना

Updated: Tue, 01 Sep 2026 11:35 AM (GMT+05:30)

Rule Changing From 1st September: घरेलू एयरलाइंस के लिए एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें लगातार दूसरे महीने बढ़ी हैं, ...और पढ़ें

Flight Ticket Price Hike: महंगा हुआ हवाई सफर! लगातार दूसरे महीने बढ़े ATF के दाम, जेब पर भारी पड़ेगा सितंबर का महीना

Flight Ticket Price Hike: महंगा हुआ हवाई सफर! लगातार दूसरे महीने बढ़े ATF के दाम, जेब पर भारी पड़ेगा सितंबर का महीना

HighLights

  1. एटीएफ की कीमतों में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी हुई।

  2. हवाई यात्रा महंगी होने की आशंका, यात्रियों पर बोझ।

  3. कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में उछाल मुख्य कारण।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और महीने के पहले दिन ही कई सारी चीजें भी महंगी हो गई हैं (September Rule Change)। इसी बीच घरेलू एयरलाइंस कंपनियों (Domestic Airlines) के लिए भी बुरी खबर सामने आई है। कमर्शियल विमानों में इस्तेमाल होने वाला Air Turbine Fuel (ATF) लगातार दूसरे महीने महंगा (Flight Ticket Hike) हो गया है। आइए जानते हैं कि इस बढ़ोतरी का असर आम जनता पर कैसे पड़ने वाला है।

कितना महंगा हुआ ATF?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के सूत्रों के हवाले से ATF की कीमतों में 6.28 रुपये प्रति लीटर (यानी 5.46%) की बढ़ोतरी की गई है। इस इजाफे के बाद अब ATF की कीमत ₹115 प्रति लीटर से बढ़कर ₹121.28 प्रति लीटर हो गई है।

वहीं आपको बता दें कि अगस्त में भी इसमें ₹5 की बढ़ोतरी हुई थी और तब एटीएफ ₹115 प्रति लीटर हो गया था।

महंगे होंगे एयर टिकट?

फ्लूय, किसी भी एयरलाइन के कुल खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा होता है। बात करें भारत की, तो भारत में अकेले एविएशन फ्यूल ही एयरलाइंस के कुल ऑपरेशनल खर्च का 35 से 40% हिस्सा होता है। ऐसे में अगर ईंधन के दम बढ़ते हैं तो कंपनियों का खर्चा अपने-आप ही बढ़ जाता है।

ऐसे में जानकार बताते हैं कि कंपनियां इस बढ़े हुए खर्च को यात्रियों से वसूलने की कोशिश कर सकती हैं, जिससे हो सकता है कि आने वाले दिनों हवाई टिकट महंगे हो जाएं। हालांकि, टिकट के दाम इस बात पर भी निर्भर करेंगे कि उस समय पैसेंजर डिमांड कितनी है, सीटे कितनी हैं और एयरलाइंस के बीच कॉम्पिटिशन कितना है।

क्यों बढ़ रहे हैं ATF के दाम?

एटीएफ की कीमतों में ये उछाल ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम बढ़ने की वजह से आया है। अमेरिका और ईरान के बीच ताजा तनाव के कारण दुनिया के सबसे अहम तेल शिपिंग रूट 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) से एनर्जी सप्लाई बाधित होने का खतरा पैदा हो गया है। अगर मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति ऐसी ही बनी रही तो हो सकता है कि आने वाले महीनों में फिर एटीएफ के दामों में बढ़ोतरी की जाए।

आज से क्या-क्या हुआ महंगा?

मालूम हो कि सितंबर से एलपीजी,दूध, टैक्सी प्राइस जैसे चीजों में बढ़तोरी की गई है। सितंबर से कमर्शियल सिलेंडर ₹11.50 महंगा हो गया है। वहीं मुंबई में दूध के दामों में सीधे ₹9 की बढ़ोतरी की गई है।

ये भी पढ़ें: PPFAS में Ambani vs Adani: रिलायंस टॉप 25 में, अदाणी स्टॉक्स टॉप 50 से भी बाहर; पराग पारिख फंड की होल्डिंग्स ने चौंकाया!