Flipkart vs Amazon Sale: 8 अक्टूबर से शुरू होगी मेगा सेल, चेक करिए कहां-कहां मिलेगा बंपर ऑफर; ये रही डिटेल
Amazon- flipkart Upcoming Sale: फेस्टिव सीजन के लिए Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival सेल अक्टूबर में ...और पढ़ें
-1790067140497_m.webp)
8 अक्टूबर से शुरू होगी मेगा सेल (AI Photo)
HighLights
Amazon Great Indian Festival 8 अक्टूबर से शुरू, Flipkart 9 अक्टूबर से।
Axis, ICICI, SBI कार्ड्स पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
नो कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर और अर्ली एक्सेस उपलब्ध होंगे।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आपको फोन, टीवी, लैपटॉप या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने हैं, तो इस महीने के आखिरी से शुरू हो रही है सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल। बता दें Flipkart Big Billion Days 2026 और Amazon Great Indian Festival 2026 की तारीखों का एलान हो चुका है। Amazon वाली सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि Flipkart की फेस्टिव सीजन सेल 9 अक्टूबर से लाइव हो जाएगी।
सबसे धांसू बात यह है कि दोनों प्लेटफॉर्म पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज और No Cost EMI जैसे ऑफर मिलेंगे, जबकि स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर कुछ खास डील्स भी मिलने की उम्मीद है। आइए एक बार नजर डालते हैं कि सेल (Sale) में क्या मिलेगा और कौन-कौन से ऑफर आपके लिए बेस्ट रहेंगे।
Flipkart की सेल पर क्या-क्या ऑफर मिलेंगे?
Flipkart की Big Billion Days 2026 सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर से हो रही है। खास बात यह है कि Flipkart Plus, Flipkart Black और Flipkart Credit Card यूजर्स को 8 अक्टूबर से पहले ही एक्सेस (Early Access) मिलेगा। इसके साथ एक और खास सेल शुरू हो रही है। बता दें फ्लिपकार्ट कंपनी ने 24 सितंबर से Early Bird Deals शुरू करने की भी घोषणा की है, जिसमें ग्राहक कुछ प्रोडक्ट्स की डील पहले से देख और अपने विशलिस्ट (whishlist) में डाल सकेंगे।
फ्लिपकार्ट देगा बंपर फायदा
Flipkart के सेल में Axis Bank और ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट देने का वादा किया है। Flipkart Axis Bank Credit Card पर भी 10% तक की बचत मिलेगी। ये ऑफर यहीं खत्म नहीं होती बल्कि पहली Super.money ट्रांजैक्शन पर भी 10% कैशबैक का ऑफर भी दिया जाएगा। इसके अलावा Flipkart Pay Later में ₹1 लाख तक का क्रेडिट, No Cost EMI और ₹500 डिस्काउंट जैसे फायदे भी मिलेंगे।
अमेजन फेस्टिव सीजन में क्या ऑफर?
बता दें कि Amazon की Great Indian Festival 2026 सेल 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। भले ही कंपनी ने अभी सभी प्रोडक्ट्स की फाइनल कीमतें उजागर नहीं की हैं, लेकिन सेल में मिलने वाले शानदार बैंक ऑफर्स का ऐलान जरूर कर दिया है। इस सेल के दौरान Amazon पर SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को सीधा 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसका फायदा योग्य क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर भी उठाया जा सकेगा। इसके साथ ही, अमेजन प्राइम (Prime) मेंबर्स को चुनिंदा डील्स पर 10% तक की अतिरिक्त (Extra) बचत करने का विशेष लाभ भी मिलेगा।
