सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुनिया के पावरफुल देशों की लिस्ट में किन देशों का दबदबा, कौन-से नंबर पर है भारत?

    Updated: Wed, 05 Feb 2025 08:49 PM (IST)

    Forbes 2025 Ranking Forbes ने 2025 के सबसे पावरफुल देशों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में देशों को लीडरशिप कैपेसिटी आर्थिक प्रभाव राजनीतिक शक्ति अंतर ...और पढ़ें

    भारत की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
    भारत की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की प्रतिष्ठित बिजनेस मैगजीन Forbes ने 2025 के सबसे पावरफुल देशों की लिस्ट जारी की है। इसमें अमेरिका पहले, चीन दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर काबिज हैं। इस रैंकिंग को तैयार करने के लिए नेतृत्व क्षमता, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक शक्ति, वैश्विक गठबंधन और सैन्य ताकत जैसे कारकों को ध्यान में रखा गया है। आइए जानते हैं 2025 के टॉप 10 सबसे पावरफुल देशों की पूरी लिस्ट और भारत की स्थिति।

    कौन-सा सबसे पावरफुल, भारत किस नंबर पर?

    फोर्ब्स की लिस्ट में 30.34 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और 35.5 करोड़ की आबादी वाला अमेरिका पहले नंबर पर है। वहीं, चीन दूसरे और रूस तीसरे नंबर पर है। फोर्ब्स के मुताबिक, ब्रिटेन चौथे और जर्मनी पांचवें नंबर पर है (डिटेल के लिए चार्ट देखें)। भारत इस लिस्ट में यूएई के बाद 12वें नंबर पर है।

    भारत के टॉप 10 में न होने पर उठे सवाल

    भारत की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसके पास दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना है। यह जनसंख्या के लिहाज से अब दुनिया का सबसे बड़ा मुल्क है। हमारी जीडीपी 3.55 ट्रिलियन डॉलर की है। यही वजह है कि भारत के टॉप 10 में न होने पर सवाल उठ रहे हैं।

    भारत टॉप 10 में क्यों नहीं आ पाया?

    भारत के टॉप 10 में न होने की कुछ वजहें हो सकती हैं। जैसे कि भारत की जीडीपी अभी भी जर्मनी, ब्रिटेन और जापान जैसी विकसित अर्थव्यवस्थाओं से कम है। भारत की सैन्य ताकत मजबूत जरूर है, लेकिन वैश्विक गठबंधनों में इसकी भागीदारी अमेरिका और चीन की तुलना में कम है। भारत की कूटनीति तेजी से मजबूत हो रही है, लेकिन अमेरिका, रूस और चीन जैसी महाशक्तियों के मुकाबले यह अभी भी कुछ पीछे है। साथ ही, भारत दूसरे देशों के मामले में दखल देने में भरोसा नहीं रखता।

    खबरें और भी

    कैसे तैयार होती है पावरफुल देशों की रैंकिंग?

    Forbes ने दुनिया के सबसे पावरफुल देशों की रैंकिंग BAV Group और Wharton School, University of Pennsylvania के प्रोफेसर David Reibstein के अगुआई में तैयार की है।

    रैंकिंग के प्रमुख पैरामीटर्स:

    • लीडरशिप (Leadership Capacity)
    • आर्थिक प्रभाव (Economic Influence)
    • राजनीतिक शक्ति (Political Power)
    • अंतरराष्ट्रीय गठबंधन (Global Alliances)
    • सैन्य ताकत (Military Strength)

    क्या भारत 2030 तक टॉप 10 में आ सकता है?

    भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। यह 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। ऐसे में भारत कुछ जरूरी सुधार के आसानी से दुनिया के टॉप 10 शक्तिशाली देशों में शुमार हो सकता है, क्योंकि वह पहले से ही 12वें नंबर पर आ चुका है। आइए जानते हैं कि भारत को किन चीजों पर फोकस करना होगा:

    • आर्थिक सुधार: मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं को और मजबूत करना।
    • सैन्य आधुनिकीकरण: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और वैश्विक सैन्य गठबंधनों को बढ़ावा देना।
    • विदेश नीति मजबूत करना: G20, QUAD और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में अपनी पकड़ मजबूत करना।
    • टेक्नोलॉजी और इनोवेशन: AI, स्पेस रिसर्च और साइबर सिक्योरिटी में निवेश बढ़ाना।

    यह भी पढ़ें : Explainer: न्यू टैक्स रिजीम में 14.65 लाख रुपये की इनकम हो जाएगी टैक्स फ्री; समझ लीजिए पूरा कैलकुलेशन