सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शेयर बाजार में मार्च के पहले हफ्ते में विदेशी निवेशकों ने 24,753 करोड़ रुपये निकाले, जनवरी-फरवरी के आंकड़े हैं चौंकाने वाले

Published: Sun, 09 Mar 2025 01:35 PM (IST)

विदेशी निवेशक लगातार पैसै निकाल रहे हैं। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेज के आंकड़ों के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में ...और पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशक लगातार निकाल रहे पैसे (फाइल फोटो)
भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशक लगातार निकाल रहे पैसे (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मार्च में विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार से निकाले करोड़ों रुपये
  2. जनवरी और फरवरी में एफपीआई की निकासी का आंकड़ा था ज्यादा
  3. विदेशी निवेशकों का क्यों उठ रहा है भारतीय शेयर बाजार से विश्वास?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशक लगातार पैसै निकाल रहे हैं। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेज (एनएसडीएल) के आंकड़ों के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा शुद्ध बिक्री 24,753 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

बाजार स्थिरता के बारे में बढ़ी चिंता

2025 में कुल शुद्ध निकासी 1, 37, 354 करोड़ रुपये हो गई है। लगातार बिक्री के दबाव ने बाजार स्थिरता के बारे में चिंताएं बढ़ा दी है। साथ ही विदेशी निवेशक भारत के आर्थिक और कॉर्पोर्ट प्रदर्शन के बारे में सतर्क हैं।

लगातार हो रही बिक्री के कारणों के बारे में बात करें तो, भारतीय कंपनियों से कमजोर आय, उम्मीद से धीमी जीडीपी वृद्धि और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में तेज वृद्धि शामिल है। मूल्यांकन संबंधी चिंताओं ने भी एफपीआई पलायन में योगदान दिया है।

जनवरी और फरवरी में कैसा रहा हाल

पिछले महीने फरवरी की बात करें तो, विदेशी निवेशकों ने 34, 574 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थें। जनवरी में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार से 78.027 करोड़ रुपये निकाले हैं। 2024 में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) प्रवाह में भारी गिरावट दर्ज किया गया था।

Share Market Today: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, अब नजर अमेरिकी डेटा पर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।