सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    300 इंजीनियर वापस बुलाने के बाद चीन ने फिर किया Foxconn में बड़ा उलटफेर, जानें इसके पीछे की ड्रैगन स्ट्रैटजी

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 09:57 PM (IST)

    फॉक्सकॉन (iPhone assembly India) ने भारत में अपने शीर्ष नेतृत्व में बदलाव किया है। वी ली को पदोन्नत किया गया है और उनकी जगह शार्प के सीईओ रॉबर्ट वू को ...और पढ़ें

    फॉक्सकॉन ने भारत में अपने शीर्ष नेतृत्व में बदलाव किया है।
    फॉक्सकॉन ने भारत में अपने शीर्ष नेतृत्व में बदलाव किया है।

    नई दिल्ली। आईफोन असेंबली (iPhone assembly India) का बड़ा ठिकाना माने जाने वाले और एप्पल के उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी फॉक्सकॉन ने भारत में अपने शीर्ष नेतृत्व में बदलाव किया है। कंपनी ने भारत के अपने प्रतिनिधि वी ली को पदोन्नत कर चेयरमैन के ऑफिस में नई जिम्मेदारियां दी हैं, जबकि उनकी जगह शार्प कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रॉबर्ट वू को भारत का नया प्रमुख बनाया गया है।

    बता दें कि हाल ही में फॉक्सकॉन (Foxconn) से चीन ने अचानक 300 से ज्यादा चीनी इंजीनियरों को भारत से वापस बुला लिया था।

    ली के नेतृत्व में फॉक्सकॉन इंडिया का कारोबार 20 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया और कंपनी के कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 80,000 के करीब पहुंच गई।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में उड़ने लगे चीन के होश, खतरे में खरबों रुपये का CPEC प्रोजेक्ट; बलूचिस्तान के डर से कर दी ये डिमांड

    फॉक्सकॉन में क्यों हुआ यह बदलाव

    फॉक्सकॉन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ‘‘यह बदलाव उनकी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। इस सप्ताह से फॉक्सकॉन इंडिया के नए प्रतिनिधि अब रॉबर्ट वू हैं। इस भूमिका से पहले, रॉबर्ट वू जापान में फॉक्सकॉन की अनुषंगी कंपनी शार्प कॉर्प के सीईओ थे।’’

    सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के अनुसार, ली को हॉन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) में चेयरमैन के कार्यालय में बिजनेस डेवलपमेंट के लिए सहायक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ली ने चार साल से अधिक समय तक भारत प्रतिनिधि के रूप में सेवा दी।

    फॉक्सकॉन के अनुसार, यह बदलाव उसकी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। रॉबर्ट वू अब भारत में कंपनी के संचालन का नेतृत्व करेंगे।

    हाल ही भारत में आईफोन (iPhone) असेंबली का बड़ा ठिकाना माने जाने वाले फॉक्सकॉन (Foxconn) ने अचानक 300 से ज्यादा चीनी इंजीनियरों को भारत से वापस बुला लिया है। इस घटनाक्रम ने टेक इंडस्ट्री में खलबली मचा दी थी। हालांकि भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (MeitY) ने कहा था कि इसका असर सिर्फ कुछ हफ्तों तक रहेगा और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

    खबरें और भी