'Zero Maida' से 'True Vitamin' तक सब निकला भ्रामक, FSSAI ने खोली कंपनियों की पोल; इमामी से हेल्थ फैक्ट्री तक को नोटिस
FSSAI ने कई फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को गुमराह करने वाले ब्रांड नामों और प्रोडक्ट दावों के लिए नोटिस जारी किए हैं। उपभोक्ताओं को भ्रमित होने से बचाने के लि ...और पढ़ें

FSSAI ने कई ब्रांड्स को दिया नोटिस (AI जनरेटेड फोटो)
HighLights
FSSAI ने कई फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को नोटिस जारी किए
गुमराह करने वाले ब्रांड नाम, प्रोडक्ट दावों पर कार्रवाई हुई
उपभोक्ता संरक्षण हेतु लेबलिंग नियमों का पालन अनिवार्य है
नई दिल्ली। FSSAI ने कई फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBOs) को गुमराह करने वाले ब्रांड नामों, ट्रेड नामों और प्रोडक्ट के दावों से जुड़े FSS एक्ट, 2006 के नियमों का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। FBOs को निर्देश दिया गया है कि वे ग्राहकों को गुमराह होने से बचाने के लिए लेबलिंग और डिस्प्ले से जुड़े तय नियमों का सख्ती से पालन करें। आइए जानते हैं कि किन ब्रांड्स को भेजे गए हैं नोटिस।
इन कंपनियों/ब्रांड्स को भेजे गए नोटिस और FSSAI ने बताए कारण
Healthy Master और Vision to serve healthy - FSSAI के अनुसार ये ब्रांड नाम प्रोडक्ट के नेचर के बारे में कंज्यूमर को गुमराह कर सकता है।
Neuherbs True Vitamin - इसका ट्रेड नेम गुमराह करने वाला है और लागू नियमों के मुताबिक नहीं है, क्योंकि "True Vitamin" शब्द को इन नियमों के तहत न तो परिभाषित किया गया है और न ही मान्यता दी गई है, और इससे ग्राहक गुमराह हो सकते हैं।
PLAN B Plant Based Vegan - इसका ट्रेड नेम ग्राहकों को गुमराह कर सकता है, क्योंकि इससे ऐसा लगता है कि ये प्रोडक्ट वीगन (पूरी तरह से पौधों से बने) हैं। हालांकि, इन प्रोडक्ट्स को FSSAI लाइसेंस में वीगन फूड और वीगन फूड एंडोर्समेंट की पहले से मंजूरी नहीं मिली है।
The Health Factory, Zero Maida, Whole Wheat Bread - इसका ट्रेड नेम ग्राहकों को गुमराह कर सकता है और ऐसा लगता है कि यह लागू FSSAI नियमों का उल्लंघन करता है, क्योंकि इस प्रोडक्ट में चक्की फ्रेश आटा और व्हीट ग्लूटेन (गेहूं का ग्लूटेन) शामिल है।
खबरें और भी
The Health Factory, Zero Maida Pizza Base - इसका ट्रेड नेम ग्राहकों को गुमराह कर सकता है, और "Zero Maida™" और "Zero Maida Pizza Base" जैसे दावे गुमराह करने वाले और लागू FSSAI नियमों का उल्लंघन करने वाले लगते हैं।
Troovy The Healthy Mix Veggie Chips, The Healthy Ragi Chips, और The Healthy Moong Dal Chips - ट्रेड नेम में "Healthy" (हेल्दी) होने का गुमराह करने वाला दावा किया गया है, जबकि इसमें अन्य सामग्री भी शामिल है।
Healthy Choice Healthy Food for Healthy Life Poha - इसका ट्रेड नेम ग्राहकों को गुमराह कर सकता है और ऐसा लगता है कि यह लागू FSSAI नियमों का उल्लंघन करता है।
Emami Healthy & Tasty - इसका ट्रेड नेम ग्राहकों को गुमराह कर सकता है और ऐसा लगता है कि यह लागू FSSAI नियमों का उल्लंघन करता है।
Health Aid - इसका ट्रेड नेम ग्राहकों को गुमराह कर सकता है और ऐसा लगता है कि यह लागू FSSAI नियमों का उल्लंघन करता है।
Organic Wisdom - इसका ट्रेड नेम प्रोडक्ट्स के ऑर्गेनिक स्टेटस के बारे में ग्राहकों को गुमराह कर सकता है, क्योंकि इन प्रोडक्ट्स के पास NPOP/PGS सर्टिफिकेशन, FSSAI जैविक भारत लोगो और जरूरी ऑर्गेनिक एंडोर्समेंट नहीं है।
Shine Organic - इसका ट्रेड नेम प्रोडक्ट्स के ऑर्गेनिक स्टेटस के बारे में ग्राहकों को गुमराह कर सकता है, क्योंकि इन प्रोडक्ट्स के पास NPOP/PGS सर्टिफिकेशन, FSSAI जैविक भारत लोगो और जरूरी ऑर्गेनिक एंडोर्समेंट नहीं है।
Two Brothers Organic Farms - इसका ट्रेड नेम प्रोडक्ट्स के ऑर्गेनिक स्टेटस के बारे में ग्राहकों को गुमराह कर सकता है, क्योंकि इन प्रोडक्ट्स के पास NPOP/PGS सर्टिफिकेशन, FSSAI जैविक भारत लोगो और जरूरी ऑर्गेनिक एंडोर्समेंट नहीं है।
World of Organic - इसका ट्रेड नाम ग्राहकों को गुमराह कर सकता है और उन्हें ऐसा लग सकता है कि ये प्रोडक्ट सर्टिफाइड ऑर्गेनिक हैं, जबकि इनके पास जरूरी ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन और एंडोर्समेंट नहीं है।
Storia Juice Pomegranate - यह दावा ग्राहकों को गुमराह करता है और उन्हें ऐसा लगता है कि यह सिर्फ अनार का जूस है, जबकि इसमें अनार के जूस का कंसंट्रेट सिर्फ 4% ही होता है।
lota water feel the difference - पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर में मिनरल्स मिलाने का दावा गुमराह करने वाला है। मौजूदा नियमों के अनुसार, "कोई भी प्रोडक्ट 'एडेड न्यूट्रिएंट्स' (मिलाए गए पोषक तत्व) होने का दावा नहीं कर सकता, अगर ऐसे पोषक तत्व सिर्फ इसलिए मिलाए गए हों ताकि फ़ूड की प्रोसेसिंग के दौरान खोए या हटाए गए पोषक तत्वों की भरपाई की जा सके।"