सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price: सोने की घरेलू वायदा और वैश्विक हाजिर कीमतों में गिरावट, जानिए क्या चल रहा है भाव

By Pawan JayaswalEdited By:
Published: Tue, 05 May 2020 05:34 PM (IST)Updated: Wed, 06 May 2020 06:48 AM (IST)

GoldPrice वैश्विक स्तर पर भी मंगलवार शाम सोने की वायदा और हाजिर कीमतों में गिरावट देखी गई है।

Gold Price: सोने की घरेलू वायदा और वैश्विक हाजिर कीमतों में गिरावट, जानिए क्या चल रहा है भाव
Gold Price: सोने की घरेलू वायदा और वैश्विक हाजिर कीमतों में गिरावट, जानिए क्या चल रहा है भाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सोने के घरेलू वायदा भाव में मंगलवार को दिनभर गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने के वायदा और हाजिर भाव में गिरावट देखी गई है। भारत के प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर पांच जून 2020 के सोने के वायदा भाव में मंगलवार दोपहर करीब 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, मंगलवार शाम यह 0.68 फीसद या 312 रुपये की गिरावट के साथ 45,495 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा एमसीएक्स पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव मंगलवार शाम 0.69 फीसद या 318 रुपये की गिरावट के साथ 45,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। 

वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज मंगलवार को तीन जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत 274 रुपये की गिरावट के साथ 40,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखी। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो यहां मंगलवार को सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार शाम सोने की वैश्विक हाजिर कीमत 0.26 फीसद या 4.46 डॉलर की गिरावट के साथ 1,697.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, वैश्विक स्तर पर चांदी का हाजिर भाव मंगलवार शाम 0.03 फीसद की गिरावट के साथ 14.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। उधर सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर मंगलवार शाम 0.48 फीसद या 8.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1705.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। 

जानिए क्या होता है वायदा बाजार

सोने का व्यापार दो तरह से होता है। एक हाजिर बाजार में और दूसरा वायदा बाजार में। वायदा बाजार को कमोडिटी एक्सचेंज भी कहा जाता है। वायदा बाजार में कमोडिटी को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में कमोडिटी के भाव में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।