यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किस कंपनी ने लॉन्च किया था भारत में पहला Refrigerator, नाम तो खूब सुना होगा पर जानते नहीं होंगे आप !
विलियम कुलेन ने 1748 में आर्टिफिशियल रेफ्रिजरेशन का आविष्कार किया पर पहला घरेलू इलेक्ट्रिक रेफ्रिजरेटर 1913 में बना। भारत में रेफ्रिजरेटर 1928 से आयात ...और पढ़ें

नई दिल्ली। स्कॉटिश प्रोफेसर और फिजिशियन विलियम कुलेन ने 1748 में सबसे पहले आर्टिफिशियल रेफ्रिजरेशन का आविष्कार किया था। हालाँकि उनका ये आविष्कार एक फ्रिज के रूप में सामने नहीं आ पाया। फिर 1913 में, अमेरिक के फ्रेड डब्ल्यू. वुल्फ ने पहला घरेलू इलेक्ट्रिक रेफ्रिजरेटर बनाया। इसके बाद घरेलू इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक रेफ्रिजरेटर बनाने और बेचने वाली पहली कंपनी फ्रिजिडेयर (Frigidaire) बनी।
ये भी पढ़ें - मोतीलाल ओसवाल ने कहा, 'खरीद लो Angel One के शेयर'; Target जानकर ललचा जाएगा मन
दूसरे विश्व युद्ध के करीब आते-आते पश्चिमी देशों में रेफ्रिजरेटर की लोकप्रियता बढ़ने के बावजूद, यह तकनीक भारत में तुरंत नहीं आई। इसके कई कारण रहे, जिनमें से एक देश में व्यापक बिजली की कमी थी। भारत में भारतीयों द्वारा बनाई गई पहली फ्रिज (First Refrigerator in India) आजादी के बाद पेश की गयी।
1928 में पहला Refrigerator आया भारत
भारत में रेफ्रिजरेटर 1928 से आयात किए जाने लगे थे। मगर ये पश्चिमी देशों से भारत आए लोगों को ध्यान में रखकर बनाए गए थे। इसीलिए 1950 के दशक के अंत तक इस तकनीक ने रफ्तार नहीं पकड़ी। फिर भारत के स्वतंत्र देश बनने के लगभग एक दशक बाद, गोदरेज एंड बॉयस (Godrej and Boyce) ने सन 1958 में पहला भारतीय रेफ्रिजरेटर पेश किया।
कैसा था Godrej का पहला रेफ्रिजरेटर
गोदरेज के पहले रेफ्रिजरेटर में आधा फ्रीज़र और ऑटोमैटिक टेम्प्रेचर कंट्रोल, व्हाइट इनेमल केसिंग और आसान सफ़ाई के लिए चीनी मिट्टी के इंटीरियर्स शामिल थे। इस फ्रिज को मॉडल 9 कहा गया, जो नौरोजी पिरोजशा गोदरेज (Naoroji Pirojsha Godrej) के विज़न का नतीजा था।
खबरें और भी
इसके बाद उन हजारों भारतीयों के घरों में फ्रिज पहुंची, जहाँ पहले आइस बॉक्स का इस्तेमाल होता था।
चौथा सबसे बड़ा रेफ्रिजरेटर ब्रांड
कई सालों बाद यह भारत में 100 फीसदी सीएफसी, एचसीएफसी और एचएफसी फ्री रेफ्रिजरेटर बनाने वाली पहली कंपनी बन गई। भारत में सेल्स वॉल्यूम के मामले में गोदरेज चौथा सबसे बड़ा रेफ्रिजरेटर ब्रांड है। इसके रेफ्रिजरेटर की कीमत कैपिसिटी के आधार पर 11500-35,000 रुपये के बीच है।