सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रेक्सिट की वजह से दो साल के सबसे उंचे स्तर पर सोना, चांदी भी तेज

By Atul GuptaEdited By:
Published: Fri, 24 Jun 2016 01:00 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 04:33 PM (IST)

एमसीएक्स पर सोने की कीमतें 32 हजार प्रति दस ग्राम के स्तर को पार कर गई। शुरूआतीी कारोबार में ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से बाहर निकलने के फैसले के बाद से दुनियाभर के शेयर बाजारों में अफरा-तफरी मच गई जिससे निवेशकों ने बाजार से पैसा निकालना शुरू कर ज्यादा सुरक्षित माने जाने वाले सोने में निवेश शुरू कर दिया जिससे सोने की कीमत में 8 फीसदी की तेजी देखी गई और ये 2 साल की रिकार्ड उंचाई तक पहुंच गया। हालत ये हो गई कि ग्लोबल मार्केट में सोने पर ऊपरी सर्किट लगा दिया गया। वहीं दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमतों में 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत में 8 फीसदी की तेजी दर्ज की गई जिसके बाद सोने की कीमत 1355 डॉलर प्रति औँस दर्ज की गई वहीं चांदी में भी चार फीसदी की तेजी देखने को मिली और ये 18.06 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

वहीं दूसरी तरफ घरेलू वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर सोने की कीमतें 32 हजार प्रति दस ग्राम के स्तर को पार कर गई। शुरूआता कारोबार में ही सोना करीब दो हजार रूपये की तेजी के साथ 32 हजार के पार कर गया।

बाजार के जानकारों का मानना है कि निवेश के लिहाज से लोग सोने में जमकर खरीददारी कर रहे हैं और फिलहाल सोने की कीमत में तेजी जारी रहेगी और इसकी कीमत 1450 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की उम्मीद है।

पढ़ें- ब्रेक्सिट के नतीजों से शेयर बाजार में हाहाकार, 1000 अंकों से ज्यादा गिरा बाजार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।