सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, तीन सप्ताह में सबसे कम हुआ रेट, चांदी का दाम भी गिरा

    By Siddharth PriyadarshiEdited By:
    Updated: Fri, 18 Nov 2022 04:17 PM (GMT+05:30)

    Gold Silver Price Today 18 नवंबर शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 53190 रुपये थी। 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत औसतन 48760 रुपये थी। हम ...और पढ़ें

    Gold Price Today: Check Rates in Delhi, Noida, Chandigarh, Ghaziabad, Mumbai, Bangalore and other cities
    Gold Price Today: Check Rates in Delhi, Noida, Chandigarh, Ghaziabad, Mumbai, Bangalore and other cities

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Gold Silver Price Today: कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार में शुक्रवार को सोना 53,190 रुपये पर पहुंच गया। उधर चांदी की कीमत गिरकर 61,800 रुपये पर आ गई। 18 नवंबर शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 53,190 रुपये थी। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत औसतन 48,760 रुपये थी।

    खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना दिसंबर वायदा 59 रुपये या 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 52,902 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स पर चांदी का दिसंबर वायदा 357 रुपये या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,335 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। नकारात्मक वैश्विक रुझानों के बावजूद शुक्रवार को सोने की दर सपाट से सकारात्मक है, जबकि चांदी की दर 0.5 प्रतिशत ऊपर थी।

    तीन सप्ताह में सबसे कम दाम

    डॉलर में गिरावट के कारण शुक्रवार को सोने के रेट में तेजी आई, लेकिन यह तीन सप्ताह में पहली साप्ताहिक गिरावट की ओर अग्रसर है। आज हाजिर सोना 0.1 प्रतिशत बढ़कर 1,763.17 डॉलर प्रति औंस हो गया, इसमें लगभग 0.4 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी सोना वायदा 0.2 फीसदी की तेजी के साथ 1,765.50 डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस महीने सोने और चांदी में बेहतर बढ़त देखने को मिली है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना ​​है कि 2023 में कीमती धातुओं के रेट कम रहेंगे। फेड द्वारा ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी की घोषणा के बाद शुक्रवार को हाजिर सोना 1,761.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि अमेरिकी सोना वायदा 1,763.40 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।

    घरेलू कीमतें

    करेंसी एक्सचेंज रेट, उत्पाद शुल्क, राज्य करों और जौहरियों के मेकिंग चार्ज के कारण सोने की कीमतें प्रतिदिन बदलती हैं। बुधवार को मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम 24-कैरेट सोना 53,190 रुपये में खरीदा और बेचा जा सकता है। दिल्ली में 10 ग्राम 24-कैरेट सोना 53,360 रुपये में खरीदा जा सकता है। चेन्नई में इसे 54,010 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो सभी महानगरों में सबसे ज्यादा है।

    खबरें और भी

    चेक करें अपने शहर की कीमत

    Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमत इस तरह हैं-

    • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 53,350 रुपये है।
    • मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 53,180 पर बिक रहा है।
    • लखनऊ में 24 कैटेट 10 ग्राम सोने का रेट 53,330 रुपये है।
    • जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 53,350 रुपये में बिक रहा है।
    • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 53,180 रुपये है।
    • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम 53,230 रुपये का है।
    • कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 53,180 रुपये है।

    ये भी पढ़ें-

    Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के रेट में जबरदस्त गिरावट, यहां है सबसे कम दाम

    Gold Price Today: शादियों के सीजन से पहले सोने की कीमतों में बड़ा उछाल, यहां मिल रहा सबसे सस्ता रेट