सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price Today: सोने के दाम में गिरावट, चांदी की कीमत में तेजी, जानिए आज क्या रहे रेट

By Ankit KumarEdited By:
Published: Thu, 02 Sep 2021 05:58 PM (IST)Updated: Thu, 02 Sep 2021 06:04 PM (IST)

Gold Price Today एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक सोने के भाव (Gold Price Today) में 28 रुपये प्रति 10 ग्राम की ...और पढ़ें

सोने के दाम में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई।
सोने के दाम में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई।

नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने के दाम में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक सोने के भाव में 28 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इससे सोने का दाम 46,193 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया के मजबूत होने से सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले सत्र में सोने का रेट 46,193 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में 279 रुपये की तेजी देखने को मिली। इससे हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 62,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 62,371 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने-चांदी के रेट

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Gold Price मामूली बढ़त के साथ 1,814 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह चांदी की कीमत 24.17 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ''कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोने का हाजिर भाव मामूली बढ़त के साथ 1,814 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सोने का दाम अपर ट्रेडिंग रेंज में रहा।''

सोने का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 43 रुपये यानी 0.09 फीसद की बढ़त के साथ 47,111 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इसी तरह दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 113 रुपये यानी 0.24 फीसद की तेजी के साथ 47,329 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत

दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 88 रुपये यानी 0.14 फीसद की गिरावट के साथ 63,752 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इसी तरह मार्च, 2022 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 159 रुपये यानी 0.25 फीसद की गिरावट के साथ 64,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।