सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gold Price Today: लगातार नीचे आ रहा सोने का भाव, आज कहां सबसे सस्ता मिल रहा है गोल्ड

    By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
    Updated: Thu, 11 May 2023 03:54 PM (IST)

    Gold Silver Price Today अगर आप सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। सोने और चांदी का रेट नई ऊंचाइयों से नीचे आ रहा ह ...और पढ़ें

    Gold Silver Price Today: Latest Sona Chandi Bhav in Your City
    Gold Silver Price Today: Latest Sona Chandi Bhav in Your City

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को सोने की कीमत सपाट कारोबार कर रही है, जबकि चांदी की कीमत में 0.11% की गिरावट है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

    व्यापारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोना 126 रुपये की गिरावट के साथ 61,144 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, जून डिलीवरी के लिए सोना अनुबंध 14,374 लॉट के कारोबार में 126 रुपये या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,144 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

    क्यों बढ़ी सोने की कीमत

    व्यापारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट की वजह कारोबारियों द्वारा सौदों की कटान को दिया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,030.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

    बता दें कि आज बाजार खुलते समय सोने का जून वायदा 20 रुपये या 0.03% की तेजी के साथ 61,273 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी जुलाई वायदा एमसीएक्स पर 86 रुपये की गिरावट के साथ 76,602 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

    खबरें और भी

    वैश्विक स्तर पर कमजोर डॉलर और आर्थिक चिंताओं के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में धातु की कीमतों में वृद्धि हुई। हाजिर सोना 0.2% बढ़कर 2,032.74 डॉलर प्रति औंस था। अमेरिकी सोना वायदा 0.1% बढ़कर 2,038.90 डॉलर पर था। सोने की कीमतें पिछले सत्र में सपाट बंद हुई थीं।

    डॉलर सूचकांक गुरुवार को 101.5 से नीचे रहा। नवीनतम सीपीआई रिपोर्ट ने पिछले महीने अमेरिकी हेडलाइन मुद्रास्फीति में अप्रत्याशित मंदी दिखाई थी। यह दर्शाता है कि फेडरल रिजर्व जून में अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी को रोक सकता है। वार्षिक मुद्रास्फीति दर अप्रैल में 4.9% थी, जो दो वर्षों में पहली बार 5% से नीचे आ गई।

    क्या है सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

    कुछ दिनों तक बाजार में सोने का रेट 61,600 और 60,800 के बीच व्यापारिक सीमा के भीतर रहने की उम्मीद है। ट्रेडर्स 61,600 के आसपास सोना बेचने पर विचार कर सकते हैं, जो 61,400 के इंट्राडे स्तर को टारगेट करता है।

    चांदी वायदा के रेट में भी गिरावट

    कारोबारियों के सौदे कम करने से बृहस्पतिवार को चांदी का वायदा भाव 800 रुपये की गिरावट के साथ 75,888 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 18,039 लॉट के कारोबार में 800 रुपये या 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,888 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.55 प्रतिशत गिरकर 25.26 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

    कहां सस्ता है सोने का रेट

    Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें इस तरह हैं-

    • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,280 रुपये है।
    • जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 62,280 रुपये में बिक रहा है।
    • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 62,180 रुपये है।
    • कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 62,130 रुपये है।
    • मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,130 पर बिक रहा है।
    • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,180 रुपये का है।
    • हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 62,130 रुपये का है।
    • चंडीगढ़ में सोने की कीमत 62,280 रुपये है।
    • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 62,280 रुपये है।