सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gold Price Today: खरीदारों को मालामाल कर रहा सोना, फिर टूटा भाव; जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

    By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
    Updated: Thu, 23 Feb 2023 03:28 PM (IST)

    Gold Silver Price Today सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट देखी जा रही है। बुधवार के मुकाबले आज कीमतें फिर नीचे आ रही हैं। अगर आप सोना और चांदी ...और पढ़ें

    Gold Silver Price Today: Check Latest Sona Chandi Rates
    Gold Silver Price Today: Check Latest Sona Chandi Rates

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Gold Price Today: सोने और चांदी के रेट में आज फिर से तेज गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स के साथ आज सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। इसके विपरीत अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई, क्योंकि अमेरिकी फेड की बैठक के मिनट की डिटेल जारी होने के एक दिन बाद डॉलर की कीमत में गिरावट आई।

    Gold Silver Price Today अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.32% बढ़कर 1,830.79 प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.1% की गिरावट के साथ 1,839.60 डॉलर पर आ गया। जानकारों का कहना है कि सोने के स्टॉप लॉस को 56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बनाए रखा जा सकता है।

    यूएस फेड का दबाव

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई क्योंकि अमेरिकी फेड की बैठक के मिनटों के एक दिन बाद डॉलर की कीमत में थोड़ी गिरावट आई, जिससे संकेत मिला कि ब्याज दरें लंबे समय तक बनी रह सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.32% बढ़कर 1,830.79 प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.1% की गिरावट के साथ 1,839.60 डॉलर पर बंद हुआ।

    आज सस्ता हुआ सोना

    अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत ने 1,830 डॉलर प्रति औंस के तत्काल समर्थन को तोड़ दिया और अब इसे 1,800 के स्तर पर समर्थन मिला है। ऊपरी तरफ सोने की कीमतों में प्रतिरोध 1,890 से 1,920 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रखा गया है।अमेरिकी डॉलर में उच्च स्तर पर कुछ मुनाफावसूली देखी गई है, इसको देखते हुए सोने की कीमत में और नीचे आने की आशंका है।

    खबरें और भी

    क्यों गिर रहे सोने के दाम

    वर्तमान में सोने के बाजार के लिए कई कारक काम कर रहे हैं। रूस-यूक्रेन के बीच भू-राजनीतिक तनाव सोने की मांग को मजबूत कर रहे हैं, जबकि डॉलर में कमजोरी और उच्च ब्याज दरों की आशंका ने सोने की कीमतों को बढ़ने से रोक रखा है। फेड अधिकारियों की हाल की आक्रामक टिप्पणियों और अमेरिकी डॉलर में आगे की बढ़त के बाद सोने की कीमतों में गिरावट की प्रवृत्ति रहने की संभावना है।

    बाजार अब चौथी तिमाही के यूएस जीडीपी और फेड के पसंदीदा मुद्रास्फीति माप-मुख्य व्यक्तिगत उपभोग व्यय सूचकांक की रीडिंग पर नजर गड़ाए हुए हैं। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति के रुझान के बारे में और संकेत मिलेंगे।

    बुधवार को फेडरल रिजर्व की नवीनतम नीति बैठक के मिनटों से पता चलता है कि नीति निर्माताओं ने सहमति व्यक्त की कि दरों को अधिक बढ़ने की आवश्यकता होगी, लेकिन बहुत मुमकिन है कि वे दरें धीमी गति से बदल रही हैं। डॉलर इंडेक्स में 0.2% की गिरावट आई, जिससे अन्य मुद्राएं रखने वाले खरीदारों के लिए बुलियन सस्ता हो गया। बेंचमार्क यूएस 10 वर्षीय ट्रेजरी यील्ड बुधवार को तीन महीने के उच्चतम स्तर से फिसल गई।

    कहां क्या है सोने की कीमत

    Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें इस तरह हैं-

    • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 56,610 रुपये है।
    • जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 56,610 रुपये में बिक रहा है।
    • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 56,560 रुपये है।
    • कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 56,510 रुपये है।
    • मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 56,510 पर बिक रहा है।
    • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 56,560 रुपये का है।
    • हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 56,510 रुपये का है।
    • चंडीगढ़ में सोने की कीमत 56,880 रुपये है।
    • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 56,880 रुपये है।

    ये भी पढ़ें-

    Wipro ने की फ्रेशर्स के वेतन में कटौती, सैलरी ऑफर 50 फीसद तक घटाया

    Adani Green Energy: कर्ज में डूबे श्रीलंका को अदाणी का सहारा, पवन ऊर्जा परियोजनाओं पर हो रहा करोड़ों का निवेश