सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gold Price Today: इस हफ्ते 2000 रुपये सस्ता हुआ सोना, और नीचे आएंगे दाम या खरीदने का सही समय

    By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
    Updated: Sat, 11 Feb 2023 02:29 PM (IST)

    Gold Silver Price Today पिछले हफ्ते सोने के रेट में ताबड़तोड़ गिरावट दर्ज की गई है। पूरे हफ्ते में सोना 2000 रुपये सस्ता हो गया है। अगर आप भी सोना खरीदन ...और पढ़ें

    Gold Silver Price Today: Gold price decline from life time high
    Gold Silver Price Today: Gold price decline from life time high

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Gold Price Today: डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड की उथल-पुथल के बीच सोने की कीमतों में बीते सप्ताह में मुनाफावसूली का दबाव देखा गया। अप्रैल 2023 के लिए सोने का वायदा अनुबंध 56,780 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर समाप्त हुआ, जो 58,847 के लाइफ टाइम हाई से अब लगभग 2,000 रुपये नीचे है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 1,852 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद 1,865 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई। चांदी की कीमतें भी पूरे सप्ताह दबाव में रहीं और इसमें एक प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई।

    धड़ाम हुई सोने की कीमत

    Sona Chandi Bhav: अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने ओवरसोल्ड जोन से रिबाउंड किया है और इसने सोने की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगा दिया है। सप्ताह के मध्य में सोने की कीमतों में कुछ खरीदारी देखी गई, जब डॉलर इंडेक्स कुछ समय के लिए 103 के स्तर से नीचे चला गया। फिलहाल बाजार में सोने की कीमत के लिए सकारात्मक माहौल है और जानकार किसी को भी 'गिरावट पर खरीदारी' की रणनीति बनाए रखने की सलाह देते हैं।

    सोने की कीमतों की समीक्षा

    बीते हफ्ते अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में ओवरसोल्ड जोन से उछाल देखा गया। इससे सोने पर ब्रेक लगा। शुक्रवार को मध्य सत्र के दौरान सोने का रेट बढ़ने लगा और डॉलर इंडेक्स 103 के स्तर से नीचे आ गया। शुक्रवार को पिछले कुछ घंटों के कारोबार में सोने में फिर से मुनाफावसूली देखी गई।

    खबरें और भी

    आज क्या है सोने का रेट

    Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें इस तरह हैं-

    • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57,530 रुपये है।
    • जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 57,530 रुपये में बिक रहा है।
    • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 57,210 रुपये है।
    • कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 57,380 रुपये है।
    • मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57,380 पर बिक रहा है।
    • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57,430 रुपये का है।
    • हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 57,380 रुपये का है।
    • चंडीगढ़ में सोने की कीमत 57,530 रुपये है।
    • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 57,530 रुपये है।

    दिवाली के बाद की कीमती धातुओं की तेजी फीकी पड़ने लगी है। हालांकि, ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण आर्थिक मंदी का डर अभी भी सोने की कीमतों के पक्ष में है।

    ये भी पढ़ें-

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की 10 बेहतरीन खूबियां, पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन

    Holi Special Trains: घर जाना होगा आसान, रेलवे चलाने जा रहा ये स्पेशल ट्रेनें, चेक करें रूट और टाइम टेबल