सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gold on EMI: अगर धनतेरस पर नहीं है सोना खरीदने का बजट तो किस बात की टेंशन, अपनाएं EMI के आसान तरीके

    By Abhinav ShalyaEdited By:
    Updated: Fri, 21 Oct 2022 03:35 PM (IST)

    Gold on EMI धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे अगर आप कम बजट होने का चलते सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप इएमआइ विकल्प के जरिए अपना ...और पढ़ें

    Gold Purchase on EMI easy options available during Diwali dhanteras
    Gold Purchase on EMI easy options available during Diwali dhanteras

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Gold on EMI: दिवाली और धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना हर किसी का सपना होता है। माना जाता है कि इन दिनों घर में सोना- चांदी लाने से समृद्धि बढ़ती है। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में सोना-चांदी खरीदते हैं। इसी को देखते हुए कई ज्वेलरी कंपनियों की ओर से दिवाली पर कई ऑफर्स भी निकाले जाते हैं।

    ऐसे में कई बार ग्राहक कम बजट होने के चलते इन दिवाली ऑफर्स का लाभ नहीं उठा पाते हैं। आज हम आपको उन इएमआइ विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आसानी से आप इस दिवाली पर सोना खरीद सकते हैं।

    Muthoot की स्वर्णवर्षम स्कीम

    स्वर्णवर्षम स्कीम में आप आसानी से इएमआइ पर सोना खरीद सकते हैं। इसमें कोई भी ग्राहक एक ग्राम से लेकर 10 ग्राम तक की 24 कैरेट शुद्ध सोने की ज्वेलरी खरीद सकता है। इसमें ग्राहकों को तीन से लेकर नौ महीने तक की इएमआइ का ऑप्शन दिया जाता है। ग्राहकों को ज्वेलरी खरीदते समय थोड़ा सा पैसा डाउन पैमेंट के रूप में जमा करना होगा और बाकी का पैसा इएमआइ में बांट दिया जाएगा। सोना खरीदने के लिए आपको मुथूट ब्लू ब्रांच पर जाना होगा।

    ORRA का इएमआइ प्लान

    आप आसानी से ORRA वेबसाइट के जरिए इएमआइ पर सोना खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको ORRA की वेबसाइट पर जाकर ज्वेलरी सेलेक्ट करनी होगी। फिर आपको इएमआइ का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा  और आपको अपनी पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और आपका ऑर्डर 24 घंटे में पूरा हो जाएगा।

    खबरें और भी

    Caratlane का इएमआइ प्लान

    आप Caratlane के जरिए आसानी से ज्वेलरी खरीद सकते हैं। Caratlane तनिष्क के साथ साझेदारी करके ज्वेलरी की बिक्री कर रहा है। यहां आप छह माह तक का इएमआइ का विकल्प चुन सकते हैं।

    ये भी पढ़ें-

    Elon Musk-Twitter Deal: रिपोर्ट का दावा, ट्विटर के 75 फीसद कर्मचारियों को हटाने की योजना बना रहे हैं एलन मस्क

    Delhivery Share: सातवें आसमान से गिरे इस कंपनी के शेयर, एक दिन में निवेशकों के डूबे अरबों रुपये