सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gold-Silver Latest Price: गुरुवार को अपडेट हुए सोने-चांदी के दाम, चेक करें आपके शहर में कितनी बदली सोने की कीमत

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 04:27 PM (IST)

    गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी के साथ चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। वहीं बीते दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई थी। ऐसे में अगर ...और पढ़ें

    गुरुवार को अपडेट हुए सोने-चांदी के दाम
    गुरुवार को अपडेट हुए सोने-चांदी के दाम

    HighLights

    1. आज सोने और चांदी की कीमत अपडेट हो गई है।
    2. दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,550 रुपये है।
    3. बेंगलुरु में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,000 रुपये है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: गुरुवार को 21 दिसंबर 2023 को गोल्ड और सिल्वर की कीमत अपडेट हो गए हैं। आज इनकी कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आपको बता दें कि आज गोल्ड की कीमतों में तेजी और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है।

    अगर आप भी गोल्ड या सिल्वर की ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक बार अपने शहर में सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट जरूर चेक करना चाहिए।

    बदल गई सोने की कीमत

    वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 48 रुपये बढ़कर 62,463 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 48 रुपये या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 62,463 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 14,912 लॉट का कारोबार हुआ।

    वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना वायदा मामूली गिरावट के साथ 2,047.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

    यह भी पढ़ें- Financial Planning for 2024: नए साल पर इस तरह करें खुद को वित्तीय मजबूत, ये टिप्स आएंगे आपके काम

    नरम हुई चांदी के भाव

    गुरुवार को चांदी की कीमत 79 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 75,407 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध 14,831 लॉट के कारोबार में 79 रुपये या 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 75,407 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

    वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24.59 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

    चेक करें गोल्ड के लेटेस्ट रेट

    गुड रिटर्न के मुताबिक खबर लिखे जाने तक सोने की स्पॉट कीमत विभिन्न शहरों में इस प्रकार है:

    • दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,550 रुपये है।
    • नोएडा में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,550 रुपये है।
    • मुंबई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,000 रुपये है।
    • चैन्नई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,550 रुपये है।
    • कोलकाता में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,000 रुपये है।
    • बेंगलुरु में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,000 रुपये है।
    • केरल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,000 रुपये है।
    • पटना में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,050 रुपये है।
    • सूरत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,050 रुपये है।
    • चंडीगढ़ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,150 रुपये है।
    • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,150 रुपये है।

    यह भी पढ़ें- Digital Currency: 1 साल का हुआ E-Rupee, कुछ ऐसा रहा डिजिटल करेंसी का सफर

     

    खबरें और भी