सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold-Silver Price: गिर गए आपके शहर में सोने-चांदी के दाम, अब कितने रुपये में मिलेगा गोल्ड

By Agency Edited By: Priyanka Kumari
Published: Wed, 28 Feb 2024 04:51 PM (IST)

Gold-Silver Latest Price आज फिर से सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिली है। आज इन दोनों की कीमतों ...और पढ़ें

गिर गए आपके शहर में सोने-चांदी के दाम
गिर गए आपके शहर में सोने-चांदी के दाम

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। इसका मतलब है कि दोनों की कीमतों में गिरावट आई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 50 रुपये घटकर 62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। चांदी की कीमतें भी 300 रुपये गिरकर 73,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं। चलिए जानते हैं कि आपके शहर में सोने-चांदी के रेट क्या है।

गोल्ड प्राइस का लेटेस्ट रेट

  • दिल्ली में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,990 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,830 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,830 रुपये है।
  • चैन्नई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,380 रुपये है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,830 रुपये है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,830 रुपये है।

  • चंडीगढ़ में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,990 रुपये है।
  • जयपुर में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,990 रुपये है।
  • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 62,880 रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 63,990 रुपये है।
  • नागपुर में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 62,830 रुपये है।
  • सूरत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 62,880 रुपये है।
  • पुणे में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 62,830 रुपये है।
  • केरल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 63,830 रुपये है।
  • बैंगलोर में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 62,830 रुपये है।

हर शहर में क्यों अलग होती है सोने के दाम

देश के सभी शहरों में सोने-चांदी के दाम अलग होते हैं। इसकी वजह है राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाला टैक्स। राज्य सरकार इन धातुओं पर टैक्स लगाती है। टैक्स की दरें अलग होती है जिस वजह से सभी शहरों में इनके रेट अलग होते हैं।

ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर पिछले कारोबार के 2,034 डॉलर प्रति औंस से गिरकर 2,029 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी एक दिन पहले के 22.65 डॉलर प्रति औंस से मामूली गिरावट के साथ 22.35 डॉलर प्रति औंस पर रही।

वायदा कारोबार में सोने-चांदी के दाम

वायदा कारोबार में सोने की कीमत 144 रुपये गिरकर 62,157 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 144 रुपये या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,157 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 12,941 लॉट का कारोबार हुआ।

बुधवार को चांदी की कीमत 275 रुपये गिरकर 68,810 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध 7,765 लॉट के कारोबार में 275 रुपये या 0.4 प्रतिशत गिरकर 68,810 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।