सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gold-Silver Price: सस्ता हो गया सोना-चांदी, चेक करें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Mon, 05 Feb 2024 05:33 PM (GMT+05:30)

    Gold-Silver Price Today आज वायदा कारोबार में सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। आज वायदा कारोबार में सोने की कीमत 247 रुपये घटकर 62315 रु ...और पढ़ें

    सस्ता हो गया सोना-चांदी (जागरण फाइल फोटो)
    सस्ता हो गया सोना-चांदी (जागरण फाइल फोटो)

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gold-Silver Latest Price: सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम अपडेट हो गए हैं। आज इन दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेत बताया।

    अगर आप भी गोल्ड या सिल्वर खरीदने का सोच रे हैं तो चेक करें कि आज आपके शहर में गोल्ड-सिल्वर का प्राइस क्या है?

    गोल्ड की कीमतों में गिरावट

    सोमवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 247 रुपये घटकर 62,315 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 247 रुपये या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,315 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जिसमें 14,388 लॉट का कारोबार हुआ।

    विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेत बताया। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,041.60 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

    चांदी के दाम में नरमी

    सोमवार को चांदी की कीमत 406 रुपये गिरकर 70,802 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध 29,520 लॉट के कारोबार में 406 रुपये या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

    वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22.60 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

    क्या है आपके शहर में सोने की कीमत

    • दिल्ली में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,370 रुपये है।
    • मुंबई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,220 रुपये है।
    • कोलकाता में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,220 रुपये है।
    • चैन्नई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,820 रुपये है।
    • बेंगलुरु में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,220 रुपये है।
    • हैदराबाद में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,220 रुपये है।
    • चंडीगढ़ में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,370 रुपये है।
    • जयपुर में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,370 रुपये है।
    • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 63,270 रुपये है।
    • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 63,370 रुपये है।

     

    खबरें और भी