सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gold Silver Price Today: फिर से महंगा हो गया आपके शहर में गोल्ड-सिल्वर, चेक करें कितनी है 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Tue, 30 Jan 2024 05:28 PM (IST)

    Gold Silver Latest Rates Today मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की नई कीमत जारी हो गई है। आज दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिल ...और पढ़ें

    फिर से महंगा हो गया आपके शहर में गोल्ड-सिल्वर
    फिर से महंगा हो गया आपके शहर में गोल्ड-सिल्वर

    पीटीआई, नई दिल्ली। 30 जनवरी 2024 को देश की राजधानी के सर्राफा बाजार में नई कीमतें जारी हो गई है। यह कीमत ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी के कारोबार के आधार पर तय किया जाता है।

    आज इन दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। चलिए, जानते हैं कि आज आपके शहर में गोल्ड और सिल्वर (Gold Silver Price) कितने रुपये में मिल रहा है।

    चढ़ गए सोने के भाव

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार विदेशी बाजारों में कीमती सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिली है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 200 रुपये बढ़कर 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं।

    पिछले कारोबार में गोल्ड की कीमतें 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थीं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,038 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 7 अमेरिकी डॉलर अधिक है।

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा

    अमेरिकी ट्रेजरी की पैदावार में गिरावट और सुरक्षित निवेश खरीद के कारण मंगलवार को सोने में तेजी आई। निवेशक यूएस फेड की FOMC (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक का भी इंतजार कर रहे हैं जो ब्याज दर निर्णय पर संकेत दे सकती है।

    बढ़ गई चांदी के दाम

    आज चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। चांदी भी 300 रुपये बढ़कर 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पिछले बंद में यह 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

    वैश्विक बाजारों में चांदी भी बढ़कर 23.15 डॉलर प्रति औंस पर थी, जबकि पिछले कारोबार में यह 22.99 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

    क्या है आपके शहर में गोल्ड की कीमत

    • दिल्ली में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,420 रुपये है।
    • मुंबई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,270 रुपये है।
    • कोलकाता में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,270 रुपये है।
    • चैन्नई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,930 रुपये है।
    • बेंगलुरु में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,270 रुपये है।
    • हैदराबाद में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,270 रुपये है।
    • चंडीगढ़ में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,420 रुपये है।
    • जयपुर में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,420 रुपये है।
    • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 63,320 रुपये है।
    • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 63,420 रुपये है।

     

    खबरें और भी