यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gold Price Today: सोना खरीदना है तो मत चूकें मौका, दिवाली से पहले रेट में हुआ बदलाव, चेक करें अपने शहर का दाम
Sona Chandi Bhav Gold Silver Price Today 19 October धनतेरस से पहले सोने की कीमतें लगातार धड़ाम हो रही हैं। सोने के रेट में ऐसी गिरावट बहुत दिन बाद देखन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Gold Silver Price Today: अगर आप दिवाली पर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। सोने का रेट बाजार में लगातार कम हो रहा है। अगर आप ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए ये एक बेहतरीन मौका है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर सोने के रेट एक बार फिर से टूट गए हैं। खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर 4 नवंबर 2022 के वायदा कारोबार के लिए सोने का रेट 50075 रुपया प्रति 10 ग्राम हो गया है। 5 दिसंबर 2022 के लिए गोल्ड फ्यूचर में भी गिरावट आई और यह 50287 रुपया पर कारोबार कर रहा था।
चांदी भी टूटी
Today Gold Silver Rates: आपको बता दें कि 18 अक्टूबर को उछाल के साथ सोना वायदा घरेलू बाजार में 50,364 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। आज चांदी के दाम भी धराशायी हो गए। 5 दिसंबर 2022 के लिए सिल्वर फ्यूचर 0.24 फीसद की गिरावट के साथ 56220 पर पहुंच गया। दिवाली 2022 तक, एमसीएक्स पर सोने की दरें 51,500 रुपये के नीचे रहने की उम्मीद है। एमसीएक्स पर सोने की कीमतों को तत्काल समर्थन 50,200 रुपये पर है। इसका मतलब यह है कि अगर बाजार ऐसे ही चलता रहा तो सोने की कीमत और भी नीचे आ सकती है।
.jpg)
लगातार नीचे आ रहा है सोना
डॉलर सूचकांक में स्पाइक के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है। सर्राफा बाजार में भी सोना नरम चल रहा है। सर्राफा बाजार में सपने के रेट टूट गए। अगर दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो सोनागिरकर 50,783 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि चांदी की कीमत में करीब 770 रुपये की तेजी दर्ज की गई। कल दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 57,064 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी।
खबरें और भी

किस शहर में क्या है रेट
- दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 50,950 पर है।
- मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 50,780 पर बिक रहा है।
- लखनऊ में 24 कैटेट 10 ग्राम सोने का रेट 50,950 रुपये है।
- जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 50,950 रुपये में बिक रहा है।
- पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 50,700 रुपये है।
- बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम 50,840 रुपये का है।
- कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 50,780 रुपये है।
ये भी पढे़ं-
