सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gold Price Today: धड़ाम हुआ सोने का भाव, चांदी भी लुढ़की; यहां है सबसे सस्ता गोल्ड

    By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
    Updated: Mon, 27 Mar 2023 05:29 PM (GMT+05:30)

    Gold Silver Price Today अगर आप सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि आज सोने का दाम धड़ाम हो गया है। चांदी का रेट भी कमजोर हुआ है। ...और पढ़ें

    Gold Silver Price Today: Gold Declines, Silver Tumbles
    Gold Silver Price Today: Gold Declines, Silver Tumbles

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Gold Price Today: सोमवार को सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बेहतरीन दिन साबित हो रहा है। आज सोना और चांदी, दोनों सस्ते हो गए हैं। कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 640 रुपये गिरकर 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

    आपको बता दें कि शुक्रवार को सोना 59,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। आज चांदी भी 700 रुपये टूटकर 70,140 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोने की हाजिर कीमत 640 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 59,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी।

    घटा सोने का रेट

    Gold Silver Price Today: विदेशी बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,970 डॉलर प्रति औंस और 23.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। सोमवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आपको बता दें कि सौदों के आकार को कम करने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 303 रुपये गिरकर 58,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, अप्रैल डिलीवरी के लिए सोना अनुबंध 5,859 लॉट के कारोबार में 303 रुपये या 0.51 प्रतिशत गिरकर 58,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान को दिया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,988.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

    खबरें और भी

    चांदी का भाव भी टूटा

    कारोबारियों के सौदे कम करने से चांदी का वायदा भाव सोमवार को 211 रुपये की गिरावट के साथ 70,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 211 रुपये या 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जिसमें 13,880 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.64 प्रतिशत गिरकर 23.19 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

    कहां सस्ता मिल रहा है सोना

    Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें इस तरह हैं-

    • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 59,880 रुपये है।
    • जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 59,880 रुपये में बिक रहा है।
    • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 59,780 रुपये है।
    • कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 59,690 रुपये है।
    • मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 59,690 पर बिक रहा है।
    • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 59,780 रुपये का है।
    • हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 59,690 रुपये का है।
    • चंडीगढ़ में सोने की कीमत 59,880 रुपये है।
    • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 59,880 रुपये है।