सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में फिर आई तेजी, तुरंत चेक करें आज का ताजा भाव

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Wed, 31 May 2023 02:50 PM (IST)

    Gold Silver Price Today 24 कैरेट सोना का भाव 440 रुपये बढ़कर 60930 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा गया है। एक किलो चांदी की कीमत 4200 रुपये की तेजी आई है। ...और पढ़ें

    Gold Silver Price Today 31 May 2023
    Gold Silver Price Today 31 May 2023

    HighLights

    1. 24 कैरेट सोना का भाव 440 रुपये बढ़कर 60,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा।
    2. एक किलो चांदी की कीमत 4,200 रुपये बढ़कर 76,800 रुपये हो गई है।
    3. वायदा बाजार में सोना-चांदी में मिला-जुला कारोबार

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सोना-चांदी की कीमत में बुधवार को तेजी देखने को मिली है। आज 24 कैरेट के 10 ग्राम सोना की कीमत 440 रुपये बढ़कर 60,930 रुपये हो गई है। कल इसका भाव 60,490 रुपये पर था। इसके साथ 22 कैरेट सोने के भाव में भी तेजी आई है और 400 रुपये बढ़कर 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुका है।

    चांदी में तेजी देख गई है और एक किलो चांदी की कीमत 4,200 रुपये बढ़कर 76,800 रुपये पहुंच गई है। एक दिन पहले चांदी की कीमत 72,600 रुपये प्रति किलो थी।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी का भाव

    घरेलू बाजार में सोना के भाव में तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन अतंरराष्ट्रीय स्तर पर इसमें गिरावट बनी हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सोना का भाव 0.05 प्रतिशत गिरकर 1976.20 डॉलर प्रति औंस पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना की कीमत में गिरावट आने की वजह डॉलर इंडेक्स में तेजी को माना जा रहा है। यह फिलहाल 104 के आसपास है। दूसरी तरफ चांदी 0.86 प्रतिशत बढ़कर 23.44 डॉलर प्रति औंस पर है।

    वायदा बाजार में चांदी की कीमत

    वायदा बाजार में चांदी कीमत में तेजी देखी जा रही है और यह 475 रुपये बढ़कर 71,518 रुपये प्रति किलो पर है। बुधवार को एमसीएक्स पर चांदी के 14,243 लॉट्स में कारोबार हुआ है। विश्लेषकों का कहना है कि चांदी की कीमत में तेजी आने की वजह बाजार के प्रतिभागियों की ओर से फ्रैश कॉन्टैक्ट्स में पॉजिशन बनाना है।

    वायदा बाजार में सोना का भाव

    वायदा बाजार में सोना के भाव में 36 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम सोना का भाव 59,910 रुपये है। एमसीएक्स पर गोल्ड कॉन्टैक्ट्स गिरावट के साथ काम कर रहे हैं। आज गोल्ड में 319 लॉट्स में कारोबार हुआ है।

    खबरें और भी