सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सरकार दे रही स्टार्टअप्स को फलने-फूलने का मौका, युवाओं के पास अच्छा करने के बहुत विकल्प- विजय शेखर शर्मा

    By Agency Edited By: Yogesh Singh
    Updated: Sat, 06 Jul 2024 09:32 PM (IST)

    पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की कार्रवाई से मिली सीख के बारे में बात करते हुए विजय शेखर शर्मा ने माना कि व्यक्तिगत स्तर पर यह एक भावनात्मक झटका था। ...और पढ़ें

    सरकार ने स्टार्टअप को मुख्यधारा में लाकर उनके लिए सचमुच स्वर्णकाल की शुरुआत कर दी है।
    सरकार ने स्टार्टअप को मुख्यधारा में लाकर उनके लिए सचमुच स्वर्णकाल की शुरुआत कर दी है।

    HighLights

    1. स्टार्टअप्स के लिए सरकार ने स्वर्णकाल की शुरुआत की है।
    2. लोगों के पास अच्छा करने के तमाम विकल्प मौजूद हैं।

    पीटीआई, नई दिल्ली। ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने शनिवार को कहा कि सरकार ने स्टार्टअप को मुख्यधारा में लाकर उनके लिए सचमुच स्वर्णकाल की शुरुआत कर दी है। एक कार्यक्रम में शर्मा ने कहा कि यह उन दिनों के मुकाबले एक आश्चर्यजनक बदलाव है, जब स्टार्टअप को करियर की तरह अपनाने में सबसे निचले पायदान पर रखा जाता था।

    मुश्किल वक्त पर की बात

    पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की कार्रवाई से मिली सीख के बारे में बात करते हुए विजय शेखर शर्मा ने माना कि व्यक्तिगत स्तर पर यह एक भावनात्मक झटका था। जबकि पेशेवर तौर पर यह जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से पूरा करने का सबक था। उन्होंने कहा कि हमें बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था और इसका कोई रहस्य नहीं है।

    हमारे पास जिम्मेदारियां थीं, हमें उन्हें और बेहतर ढंग से पूरा करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वे पेटीएम को 100 अरब डॉलर की कंपनी और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना चाहते हैं।

    ये भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों से FMCG कंपनियों को उम्मीदें, वित्त वर्ष में 7-9 प्रतिशत रह सकती है राजस्व में वृद्धि