सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Income Tax: सरकार ने बढ़ाई ITR फाइल करने की अंतिम तिथि, 7 नवंबर तक रिटर्न दाखिल कर सकेंगे कारोबारी

    By Siddharth PriyadarshiEdited By:
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 07:24 PM (IST)

    Income Tax व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी। कयासों के बावजूद भी आयकर विभाग ने तिथि आगे नहीं बढ़ाई थी। लेकिन कंपनि ...और पढ़ें

    Govt extends ITR filing deadline for companies till Nov 7
    Govt extends ITR filing deadline for companies till Nov 7

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। वित्त मंत्रालय ने कारोबारियों द्वारा ऐसेमेन्ट ईयर 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समय सीमा बुधवार को बढ़ाकर सात नवंबर कर दी है। जिन कंपनियों को अपने खातों का ऑडिट कराना जरूरी है, उनके लिए आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर थी। सरकार के इस फैसले को कंपनियों को राहत के तौर पर देखा जा सकता है।

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक अधिसूचना में कहा कि चूंकि उसने पिछले महीने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समय सीमा बढ़ा दी थी, इसलिए आईटीआर दाखिल करने की देय तिथि भी बढ़ा दी गई है।

    बढ़ाई गई आईटीआर दाखिल करने की सीमा

    सीबीडीटी ने अधिसूचना में कहा गया है कि आकलन वर्ष 2022-23 के लिए अधिनियम की धारा 139 की उप-धारा (1) के तहत आय विवरण जमा करने की तारीख को बढ़ाता जा रहा है। इसके पहले कंपनियों के लिए आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर, 2022 थी। नई तारीख 7 नवंबर, 2022 है।

    कंपनियों को राहत

    घरेलू कंपनियों को वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए 31 अक्टूबर, 2022 तक अपना आयकर रिटर्न दाखिल करना आवश्यक है। जो कंपनियां ट्रांसफर प्राइसिंग नॉर्म्स के अधीन हैं, उन कंपनियों के लिए आईटीआर फाइल करने की नियत तारीख 30 नवंबर, 2022 होगी। आपको बता दें कि पिछले महीने सीबीडीटी ने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समय सीमा 7 दिन बढ़ाकर 7 अक्टूबर कर दी थी।

    (एजेंसी इनपुट के साथ)

    ये भी पढ़ें-

    LIC में जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव, निवेशकों को मिलेगा तगड़ा रिटर्न, सरकार कर रही ये तैयारी

    कबाड़ की बिक्री से सरकार ने जुटाए करोड़ों रुपये, तीन सप्ताह में हुई इतनी कमाई

     

    खबरें और भी