सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिक्की के प्रेसिडेंट चुने गए इमामी ग्रुप के हर्षवर्धन अग्रवाल, कई अवॉर्ड से हो चुके हैं सम्मानित

Published: Fri, 08 Nov 2024 06:31 PM (IST)

हर्षवर्धन अग्रवाल 3.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर के विविध व्यवसाय समूह इमामी समूह के दूसरी पीढ़ी के कारोबारी हैं। अग्रवाल एक ...और पढ़ें

हर्षवर्धन अग्रवाल को भारत के सबसे हॉटेस्ट यंग बिजनेस लीडर्स में से एक के रूप में सम्मानित किया गया था।
हर्षवर्धन अग्रवाल को भारत के सबसे हॉटेस्ट यंग बिजनेस लीडर्स में से एक के रूप में सम्मानित किया गया था।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक (एनईसीएम) ने हर्षवर्धन अग्रवाल को भारत के सबसे पुराने और सबसे बड़े उद्योग निकाय फिक्की के निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में घोषित किया है। अग्रवाल फिलहाल फिक्की के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। वे 21 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 97वीं वार्षिक आम बैठक के समापन पर शीर्ष व्यापार चैंबर के अध्यक्ष के रूप में डॉ. अनीश शाह का स्थान लेंगे।

अग्रवाल 3.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर के विविध व्यवसाय समूह इमामी समूह के दूसरी पीढ़ी के कारोबारी हैं। उन्हें 2016 में द इकोनॉमिक टाइम्स और स्पेंसर स्टुअर्ट द्वारा प्रतिष्ठित 'फोर्टी अंडर 40' सूची में भारत के सबसे हॉटेस्ट यंग बिजनेस लीडर्स में से एक के रूप में सम्मानित किया गया था।

अपने व्यापक बहुआयामी ज्ञान और अनुभव के साथ अग्रवाल समूह - इमामी लिमिटेड के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में FMCG व्यवसाय का नेतृत्व करते हैं। अग्रवाल एक कुशल रणनीतिकार होने के साथ-साथ विविधीकृत इमामी समूह के रणनीतिक थिंक-टैंक के भी प्रमुख सदस्य हैं, जो संगठन के विकास को गति प्रदान करता है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।