HDFC Bank के चेयरमैन ने अचानक दिया इस्तीफा, बोले - 'बैंक में कुछ चीजें मेरे नैतिक सिद्धांतों के खिलाफ'
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Latest News) के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती ने 18 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसक ...और पढ़ें

एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank News Today) ने एक बयान में कहा है कि इसके पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने 18 मार्च को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केकी मिस्त्री को 19 मार्च से तीन महीने की अवधि के लिए अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है।
चेयरमैन के इस्तीफे से आज एचडीएफसी बैंक के शेयर (HDFC Bank Share Price Today) में करीब 8 फीसदी तक की गिरावट आई है।
क्यों दिया चेयरमैन पद से इस्तीफा?
चक्रवर्ती, जो 2021 में बैंक के बोर्ड में शामिल हुए थे, ने कहा है कि वे पिछले दो सालों में बैंक के अंदर हुई कुछ घटनाओं और तौर-तरीकों से सहमत नहीं थे। इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।
उन्होंने कहा कि "बैंक के अंदर कुछ ऐसी घटनाएँ और तौर-तरीके, जिन्हें मैंने पिछले दो सालों में देखा है, मेरे निजी मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं हैं।" उन्होंने इसी को अपने इस्तीफे का आधार बताया है। उन्होंने कहा कि "मैं इस बात की पुष्टि करता हूँ कि मेरे इस्तीफे के पीछे ऊपर बताए गए कारणों के अलावा कोई और बड़ा कारण नहीं है,”।
HDFC और HDFC Bank के विलय पर क्या कहा?
इसके अलावा, चक्रवर्ती ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने HDFC बैंक और HDFC Ltd के विलय जैसे रफ्तार देने वाले इवेंट की देखरेख की, और यह भी बताया कि इस रणनीतिक कदम के पूरे फायदे अभी पूरी तरह से सामने आने बाकी हैं।
उन्होंने अपने त्याग पत्र में कहा "मैं मई 2021 में HDFC बैंक के बोर्ड में शामिल हुआ। बोर्ड में मेरे कार्यकाल के दौरान कई अहम घटनाएँ हुईं, जैसे कि बैंक का HDFC Ltd के साथ विलय, जिससे बैंक के तहत एक बड़ा समूह (conglomerate) बन गया। इस रणनीतिक पहल ने HDFC बैंक को देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बना दिया। हालाँकि, विलय के फायदे अभी पूरी तरह से सामने आने बाकी हैं,"।
शेयर पर दिख सकता है असर
इस खबर का आज बैंक के शेयर पर असर दिख सकता है। कल बुधवार को बैंक का शेयर BSE पर 2.90 रुपये या 0.34 फीसदी की कमजोरी के साथ 842.95 रुपये पर बंद हुआ था।