सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    HDFC Bank Merger के बाद हुआ बड़ा बदलाव, नए कलेवर में नजर आई एचडीएफसी लिमिटेड की शाखाएं

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sat, 01 Jul 2023 04:36 PM (IST)

    HDFC- HDFC Bank Merger एचडीएफसी और एचडीएफसी लिमिटेड का मर्जर आज से प्रभावी हो गया है। इसके बाद एचडीएफसी लिमिडेट की सभी शाखाओं पर एचडीएफसी बैंक की ब्र ...और पढ़ें

    एचडीएफसी-एचडीएफसी बैंक का मर्जर आज से प्रभावी हो गया है।
    एचडीएफसी-एचडीएफसी बैंक का मर्जर आज से प्रभावी हो गया है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। विलय के बाद एचडीएफसी बैंक ने एचडीएफसी लिमिडेट की रीब्रांडिंग शुरू कर दी है। एचडीएफसी लिमिटेड की देशभर में मौजूद सभी 500 ब्रांच ऑफिस पर एचडीएफसी बैंक की ब्रांडिंग की जानी है। बता दें, एक जुलाई से एचडीएफसी का एचडीएफसी बैंक में विलय प्रभावी हो गया है।

    अधिकारियों की ओर से बताया गया कि 24 घंटे में ही एचडीएफसी लिमिटेड के सभी ऑफिस पर एचडीएफसी बैंक की ब्रांडिंग कर दी जाएगी। एचडीएफसी लिमिडेट के हेडक्वार्टर पर पहले से ही एचडीएफसी बैंक की ब्रांडिंग कर दी गई है।

    एचडीएफसी - एचडीएफसी बैंक मर्जर

    एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड का मर्जर शनिवार (1 जुलाई) को लागू हो गया है। इसके बाद दोनों वित्तीय संस्थाएं एक हो जाएगी। 4 अप्रैल 2022 को दोनों की ओर से मर्जर का एलान किया गया था, जिसके करीब 15 महीनों में दोनों संस्थाओं का मर्जर हो गया है।

    कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा वित्तीय लेनदेन

    एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के बीच मर्जर का साइज करीब 40 अरब डॉलर का है। जो कि भारतीय कॉरपोरेट इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय लेनदेन है। इस मर्जर के बाद एचडीएफसी बैंक दुनिया की चौथी सबसे बड़ी बैंक बन गई है। वहीं, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई से एसेट्स के बीच अंतर काफी कम रह गया है।

    खबरें और भी

    इस मर्जर के बाद शेयरधारकों को एचडीएफसी के 25 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 14 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा, जो इसे रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद देश की सबसे बड़ी कंपनी बनाता है। मौजूदा समय में रिलायंस का मार्केट कैप 17 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

    अगले कारोबार सत्र से एचडीएफसी के शेयरों में कारोबार बंद हो जाएगा और 13 जुलाई को एचडीएफसी के शेयरों को बाजार से डिलिस्ट भी कर दिया जाएगा।