सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hero Motors Ltd IPO: ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी लाने जा रही ₹1200 का IPO; सेबी के पास रि-फाइल किया आवेदन

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 12:53 PM (IST)

    Hero Motors Ltd IPO हीरो मोटोकॉर्प के अंतर्गत काम करने वाली हीरो मोटर्स लिमिटेड 1200 करोड़ का IPO लाने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने सेबी के पास DRHP ...और पढ़ें

    हीरो मोटर्स लिमिटेड ने सेबी के पास DRHP दोबारा फाइल किया है।
    हीरो मोटर्स लिमिटेड ने सेबी के पास DRHP दोबारा फाइल किया है।

    नई दिल्ली | ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी हीरो मोटर्स लिमिटेड बड़ा IPO (Hero Motors Limited IPO) लाने जा रही है। कंपनी ने सेबी (Sebi) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रास्पेक्टस यानी DRHP दोबारा फाइल किया है। इस बार कंपनी ने IPO का साइज 900 करोड़ से बढ़ाकर 1200 करोड़ रुपए कर दिया है। यानी अगर सबकुछ सही रहा तो बाजार में जल्द ही Hero Motors Limited का IPO आ सकता है और आप ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी में निवेश कर सकते हैं।

    IPO में 10 रुपए फेस वैल्यू के शेयर

    कंपनी के IPO में 10 रुपए फेस वैल्यू के शेयर होंगे, जिसमें 800 करोड़ रुपए की नई शेयर बिक्री और 400 करोड़ रुपए की ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS में ओपी मुंजाल होल्डिंग्स 390 करोड़ रुपए के शेयर बेचेगी, जबकि भाग्योदय इनवेस्टमेंट्स और हीरो साइकिल्स 5-5 करोड़ रुपए के शेयर बेचेंगे।

    यह भी पढ़ें- दुबई में क्या सच में पानी से सस्ता है पेट्रोल-डीजल? जानिए 1 लीटर पेट्रोल का कितना दाम? भारत से कितना अंतर?

    कहां इस्तेमाल होगा IPO का पैसा?

    कंपनी IPO से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कई कामों के लिए करेगी। इससे कंपनी का 285 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाने या फिर उसे कम करने का काम किया जाएगा। 237 करोड़ रुपए उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर प्लांट की प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए इक्विपमेंट खरीदने में लगेंगे। बाकी रकम अधिग्रहण, रणनीतिक योजनाओं और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए होगी।

    क्या-क्या बनाती है कंपनी?

    हीरो मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प के अंतर्गत काम काम करती है, जो भारत की टॉप ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है। ये BMW, Ducati, और Hummingbird EV जैसे ग्लोबल क्लाइंट्स के लिए पावरट्रेन सॉल्यूशंस बनाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब ऑनलाइन टिकट कैंसिलेशन पर नहीं कटेंगे पैसे, जानें क्या तैयारी कर रहा रेलवे?

    कंपनी ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन सॉल्यूशंस बनाती है, जो दोपहिया, इलेक्ट्रिक बाइक और भारी वाहनों में इस्तेमाल होते हैं। कंपनी भारत, ब्रिटेन और थाईलैंड में 6 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स चलाती है। ये भारत में इलेक्ट्रिक बाइक पावरट्रेन में लीडिंग कंपनी है और CVT हब्स निर्यात करने वाली इकलौती कंपनी है।

    Hyundai और Yamaha के साथ काम करती है कंपनी

    कंपनी ने साल 2022 में Hyundai में हिस्सेदारी ली थी। इससे पहले साल 2021 में Japan की Yamaha Motors के साथ HYM ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक मोटर्स बनाने का वेंचर शुरू किया था। कंपनी साल 2023 में ‘ESYNC’ ब्रांड के तहत माइक्रो-मोबिलिटी के लिए इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट्स में भी कदम रखा।

    जिसके बाद कंपनी की इनकम 914.19 करोड़ रुपए से बढ़कर 2024 में 1064.39 करोड़ रुपए हो गई। दिसंबर 2024 तक के 9 महीनों में आय 807.26 करोड़ रुपएऔर शुद्ध मुनाफा 22.39 करोड़ रुपए रहा। हीरो मोटर्स का ये IPO ऑटोमोटिव सेक्टर में बड़ा कदम है।