Aadhar Card में मोबाइल नंबर बदलना कितना है महंगा, यहां जानिए सही फीस; सरकारी खाते में जाते हैं इतने रुपये
यह लेख आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया और शुल्क के बारे में बताता है। केवल मोबाइल नंबर बदलने पर ₹75 का शुल्क लगता है, लेकिन यदि यह ...और पढ़ें

Aadhar Card में मोबाइल नंबर बदलना कितना है महंगा, यहां जानिए सही फीस; सरकारी खाते में जाते हैं इतने रुपये
HighLights
केवल मोबाइल नंबर अपडेट करने पर ₹75 शुल्क लगता है।
बायोमेट्रिक अपडेट के साथ मोबाइल नंबर बदलना मुफ्त है।
आधार ऐप से भी मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है।
नई दिल्ली। How To Update Mobile Number in Aadhar Card: 1.3 अरब से अधिक भारतीय बैंक खाते खोलने से लेकर लोन के लिए आवेदन करने तक हर चीज के लिए आधार पर निर्भर हैं। हर एक। जगह आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। आज के समय यह डॉक्यूमेंट हम भारतीयों की एक विशिष्ट पहचान बन गया है। इसके बिना ना तो आप टिकट बुक कर सकते हैं और ना ही किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में दाखिला ले सकते हैं। समय के साथ आधार कार्ड में अपडेट भी होते रहते हैं। इनमें सबसे प्रमुख अपडेट मोबाइल नंबर का होता है। बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिनके आधार में किसी और का मोबाइल नंबर जुड़ा होता है। ऐसे में आधार कार्ड में खुद का मोबाइल नंबर एड कराना बहुत ही जरूरी होता है।
पुरानी आधार जानकारी महत्वपूर्ण बाधाएं पैदा कर सकती है। उदाहरण के लिए, अगर आपके आधार से किसी दूसरे का नंबर जुड़ा है तो ओटीपी उसके पास जा सकती है। इसलिए इसे अपडेट करना जरूरी है।
क्या आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ना फ्री है?
आधार कार्ड में अगर सिर्फ एक ही बदलाव करवाना चाहते हैं सिर्फ मोबाइल नंबर का तो उसके लिए आपको फीस देनी होगी। UIDAI के अनुसार आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने के लिए आपको 75 रुपये की फीस देनी होगी।
हालांकि, अगर आप डेमोग्राफी अपडेट जैसे फिंगर या आई अपडेट करते हैं और उसके साथ मोबाइल नंबर भी बदलते हैं तो इस केस में आपको मोबाइल नंबर बदलने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। यह बिल्कुल मुफ्त होगा।
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदले?
अपने स्मार्टफोन पर आधार ऐप डाउनलोड करें – एंड्रॉइड (गूगल प्ले स्टोर) या आईओएस (एप्पल ऐप स्टोर)।
एक बार ऐप पर आने के बाद, 'मोबाइल नंबर अपडेट' चुनें - इस विकल्प को लाइव कर दिया गया है।
अपना अपडेट किया हुआ फोन नंबर भरें और ऐप आपको नए नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजेगा और आपकी पहचान सत्यापित करने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन का अनुरोध करेगा।
एक बार सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, आपका लिंक किया गया फोन नंबर आधार रिकॉर्ड में अपडेट हो जाएगा।