सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जिंदगी जीने के लिए कितना पैसा चाहिए?' PayTM फाउंडर ने दिया ऐसा जवाब कि हो गया वायरल; क्या-क्या सीक्रेट बताए?

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 04:26 PM (IST)

    Paytm Founder विजय शेखर शर्मा से पूछा गया कि जिंदगी जीने के लिए कितना पैसा काफी (how much money to live) है? जिसके जवाब में विजय शेखर ने कहा जिंदगी जी ...और पढ़ें

    कपिल शर्मा के शो में पहुंचे विजय शेखर ने पर्सनल लाइफ के सीक्रेट भी शेयर किए।
    कपिल शर्मा के शो में पहुंचे विजय शेखर ने पर्सनल लाइफ के सीक्रेट भी शेयर किए।

    नई दिल्ली| अगर कोई आपसे पूछे कि बेहतरीन जीवन जीने के लिए कितना रुपया चाहिए? तो आपका जवाब क्या होगा- 5 लाख, 10, लाख या फिर 50 लाख? लेकिन जब यही सवाल पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा (Paytm Founder Vijay Shekhar Sharma) से किया गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    विजय शेखर नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे थे। जहां उन्होंने खुलकर अपने सीक्रेट बताए। उन्होंने बताया कि वे अपने स्ट्रेस भरे पलों में क्या करते हैं और खुद को कैसे हैंडल करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि विजय शेखर ने कौन-कौन से सवालों के जवाब दिए?

    जिंदगी जीने के लिए कितना रुपया चाहिए?

    How much money to live: कपिल शर्मा ने सीधे और आम आदमी वाले सवाल किए। उन्होंने विजय से पूछा, "जिंदगी जीने के लिए आपको क्या लगता है? कितना पैसा काफी होता है?' जिसका विजय शेखर ने बड़ी सरलता से जवाब दिया और कहा, 'जिंदगी जीने के लिए बस उतना पैसा चाहिए जितना खाने-पीने और सामान्य कपड़ों के लिए लगता है। मतलब 1 या 2 लाख रुपए महीना, उससे ज्यादा क्या जरूरत है?

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़ के इस लड़के का कमाल है Paytm, कभी संकटों में घिरा; आज 75 हजार करोड़ की कंपनी का मालिक

    तो कपिल ने कहा कि, 'ठीक है तो उतना रखो और बाकी हमको PayTM कर दो।' कपिल के इस जवाब पर ऑडियंस हंस-हंस कर लोटपोट हो गई। 

    'लाइफ इतनी भी खराब नहीं है कि'

    शो में विजय शेखर शर्मा ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि, "जब सबकुछ खत्म हो जाए, आपको तब भी बेस्ट सर्वाइवल मोड में होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि जब जीवन में कुछ अच्छा नहीं होता और बहुत स्ट्रेस में होता हूं तो मैं कार चलाता हूं। फिर सोचता हैं कि लाइफ इतनी खराब नहीं है, मैं गोलगप्पे तो खाने तो जा ही सकता हूं।" उन्होंने बताया कि वो किसी भी शहर में जाते हैं तो वहां के गोलगप्पे जरूर खाते हैं। उनके इस जवाब पर ऑडियंस ने खूब सराहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Resale vs new flat: फ्लैट की लाइफ कितनी, कौन-कौन से खर्च, किस पर आसानी से मिल जाता है लोन? एक्सपर्ट से समझें

    भारत में खर्च किए 40 हजार करोड़

    Boat फाउंडर अमन गुप्ता की एक को आगे बढ़ाते हुए विजय शेखर ने बताया कि, "भारत में ऑनलाइन पेमेंट सिखाने के लिए उनकी कंपनी ने 40,000 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए। शुरुआत में भले ही कितने भी रुपए खर्च हुए हों, लेकिन इस बात की खुशी है कि दुनिया में कहीं भी जाओ, वहां भारत के पेमेंट सिस्टम की बात होती है। लोग कहते हैं कि यही तो एक देश है, जिसने पेमेंट सिस्टम में ऐसा करके दिखाया है।"

    बता दें कि नेटफ्लिक्स के लेटेस्ट शो में  भारत के टॉप स्टार्टअप फाउंडर्स पहुंचे। जिसमें boAt के अमन गुप्ता, Mama Earth की गजल अलघ, Oyo के रितेश अग्रवाल और PayTM के फाउंडर विजय शेखर शर्मा शामिल थे।