सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UPI ऐप पर कैसे खरीदें डिजिटल गोल्ड? ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    Updated: Wed, 30 Apr 2025 05:20 PM (IST)

    आज हम मोबाइल के जरिए डिजिटल गोल्ड भी खरीद सकते हैं। डिजिटल गोल्ड की कीमत सामान्य गोल्ड जैसी ही होती है। इसमें मिलने वाला रिटर्न भी सेम रहता है। आप यूप ...और पढ़ें

    UPI ऐप पर कैसे खरीदें डिजिटल गोल्ड?
    UPI ऐप पर कैसे खरीदें डिजिटल गोल्ड?

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज हर एक सुविधा डिजिटाइज हो गई है। ऐसे ही सोना खरीदना भी अब डिजिटलाइज हो चुका है। एक फोन और इंटरनेट के माध्यम से गोल्ड आसानी से खरीदा जा सकता है। डिजिटल गोल्ड के जरिए आप 10 रुपये में भी सोना खरीद सकते हैं। हालांकि आपको इसमें 10 रुपये जितना ही गोल्ड मिलता है।

    अगर आप डिजिटल गोल्ड खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास यूपीआई ऐप जैसे पेटीएम या गूगल पे होना जरूरी है। इन्हीं ऐप की मदद से आप डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। चलिए इसका पूरा प्रोसेस समझते हैं।

    Paytm से कैसे खरीदे डिजिटल गोल्ड?

    स्टेप 1- सबसे पहले आपको पेटीएम ऐप पर जाना होगा।

    स्टेप 2- फिर यहां दिए गए सर्च बार पर गोल्ड लिखकर सर्च करें।

    स्टेप 3- इसके बाद गोल्ड का सेक्शन खुल जाएगा।

    स्टेप 4- फिर यहां सेव डेली और बाय लंप सम का ऑप्शन मिलेगा। इसमें से अपनी इच्छा के अनुसार सोना खरीद लें।

    स्टेप 5- सेव डेली वाले ऑप्शन पर आप 10 रुपये में भी सोना खरीद पाएंगे।

    स्टेप 6- इन्हें आप जब चाहे गोल्ड कॉइन में बदल सकते हैं। यानी डिजिटल गोल्ड को फिजिकल फॉर्म में लिया जा सकता है।

    गूगल पे से कैसे खरीदे सोना?

    स्टेप 1- सबसे पहले गूगल पे ऐप ओपन करें।

    स्टेप 2- यहां भी आपको सर्च बार पर गोल्ड सर्च करना होगा।

    स्टेप 3- इसके बाद यहां आपको Buy का ऑप्शन मिलेगा।

    स्टेप 4- फिर जितने रुपये का गोल्ड आप खरीदना चाहते हैं, उस अमाउंट को दर्ज करना होगा।

    इसमें आपको 201 रुपये, 501 रुपये जैसे ऑप्शन Automatically मिल जाएंगे।

    स्टेप 5- यहां आपको खरीदने के साथ-साथ बेचने का ऑप्शन भी मिलेगा।

    Gold Purity: 999 और 995 में क्या है अंतर?

    जब भी आप फिजिकल सोना खरीदते हैं, तो आपको गोल्ड आइटम पर 999 और 995 लिखा हुआ दिखाई देता होगा। इनमें से ज्यादा बेहतर क्या है इसे समझने से पहले जानते हैं कि 999 और 995 क्या है।

    999- यहां 999 का अर्थ है कि आभूषण या गहने में 99.9 फीसदी सोना है। वहीं बाकी मिश्रण अन्य धातुओं का है। ये एक तरह से सोने की शुद्धता को दर्शाता है।

    995- ऐसे ही 995 का अर्थ हुआ कि उस वस्तु में 99.5 फीसदी सोने का मिश्रण मिला हुआ है। इन दोनों में से 999 वाले सोने का ज्यादा बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें सोने की ज्यादा मात्रा होती है।