सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप भी खरीद सकते हैं IPL टीम, धोनी की टीम में पैसा लगाने का मौका, देने होंगे सिर्फ 195 रुपये

Published: Wed, 04 Jun 2025 03:16 PM (GMT+05:30)

CSCKL Unlisted Share Price चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के शेयर अभी बाजार में लिस्ट नहीं हुए हैं लेकिन उन्हें ...और पढ़ें

चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के शेयर मार्केट में अभी लिस्ट नहीं हुए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के शेयर मार्केट में अभी लिस्ट नहीं हुए हैं।

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का यह सीजन खत्म हो गया है। आईपीएल क्रिकेट जगत में एक बड़ा इवेंट है, जिसमें कई देशों के प्लेयर्स हिस्सा लेते हैं। हर साल करोड़ों रुपये इस प्राइवेट लीग के आयोजन पर खर्च होते हैं और अलग-अलग टीमों से लेकर बीसीसीआई तक को इस इवेंट से बड़ी कमाई होती है। आईपीएल की हर टीम करोड़ों रुपये के कॉन्ट्रेक्ट में खिलाड़ियों को नीलामी के जरिए खरीदती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं आप महज 195 रुपये में आईपीएल की एक बड़ी टीम को खरीद सकते हैं। दरअसल, हम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदने के बारे में बताने जा रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के शेयर मार्केट में अभी लिस्ट नहीं हुए हैं, लेकिन उन्हें अनलिस्टेड मार्केट से खरीदा जा सकता है। आइये आपको बताते हैं कैसे आप CSKCL के स्टॉक खरीद सकते हैं।

क्या है चेन्नई सुपर किंग्स के शेयरों का भाव

चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के अनलिस्टेड शेयरों का भाव 195 रुपये है। इस क्रिकेट कंपनी का मार्केट कैप करीब 7400 करोड़ रुपये है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे कामयाब और लोकप्रिय फ्रैंचाइजी में से एक है। इस कंपनी का स्वामित्व चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के पास है, जिसमें इंडिया सीमेंट्स एक प्रमुख शेयरधारक है, जिसको बोर्ड ऑफ डायरेक्ट आर श्रीनिवासन हैं।

ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी के हाथ लगा Aladdin का 'चिराग'! कैसे बनाएं पैसे से पैसा यह बताएगा, डिटेल में जानिए

स्पेशल प्लेटफॉर्म या ब्रोकर्स के जरिए unlisted shares शेयरों को मौजूदा शेयरधारकों और प्राइवेट मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए खरीद सकते हैं।

क्यों लगाना चाहिए CSKCL पर पैसा

चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के शेयरों में पैसा लगाने की कई प्रमुख वजह हो सकती है, इनमें कुछ खास कारण शामिल हैं।

स्ट्रॉन्ग फैन बेस: CSK के पास IPL में सबसे ज़्यादा फैन बेस है, जो उसके ब्रांड प्राइस को काफ़ी बढ़ाता है।

टीम का लगातार बेहतर प्रदर्शन: चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) IPL का खिताब जीता है, और 5 और फ़ाइनल में हिस्सा लिया है।

IPL ब्रांड की ताकत: एक ब्रांड के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स IPL मजबूत बना हुआ है, जिसके प्रसारण अधिकार 2018-2022 से 3,300 करोड़ रुपये प्रति वर्ष से बढ़कर 9,678 करोड़ रुपये प्रति वर्ष हो गए हैं। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।