यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aadhaar Card: कहीं बेकार तो नहीं हो गया आपका आधार कार्ड, ऐसे चेक करें वैलिडिटी
आधार कार्ड वैलिड होना बेहद जरूरी है। अगर आधार नंबर एक्टिव नहीं है तो आपके पास रखा यह सरकारी डॉक्यूमेंट मात्र एक कागज का टुकड़ा भर होगा। पहचान को सत्या ...और पढ़ें

HighLights
- आधार नंबर का एक्विट होना बेहद जरूरी है।
- आधार कार्ड की वैलिडिटी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आधार कार्ड का इस्तेमाल हर दूसरे काम में होता है। पहचान को सत्यापित करने वाला यह डॉक्यूमेंट हर भारतीय नागरिक के पास होना चाहिए।
लेकिन क्या हो अगर आपको पता चले कि आपका आधार कार्ड मान्य (Check Aadhaar Update Status) ही नहीं है। क्या हो अगर आपको पता चले कि आपका आधार नंबर एक्टिव ही नहीं है। अगर ऐसा होता है तो यह एक बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है।
आधार कार्ड वैलिड होना क्यों जरूरी?
आधार कार्ड वैलिड होना बेहद जरूरी है। अगर आधार नंबर एक्टिव नहीं है तो आपके पास रखा यह सरकारी डॉक्यूमेंट मात्र एक कागज का टुकड़ा भर होगा।

पहचान को सत्यापित करने वाले किसी भी काम के लिए आप इस आधार कार्ड को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Aadhaar Card: 14 जून के बाद क्या सच में बेकार हो जाएंगे पुराने आधार कार्ड, UIDAI से जानिए पूरी और सही बात
आधार की वैलिडिटी चेक करने की मिलती है ऑनलाइन सुविधा
अच्छी बात ये है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण सभी भारतीय नागरिकों को आधार की वैलिडिटी (Verify Aadhaar Validity) चेक करने की ऑनलाइन सुविधा देता है।
यानी आपका आधार नंबर एक्टिव है या नहीं, जांचने के लिए नजदीकी आधार केंद्र भी विजिट करने की जरूरत नहीं होगी। आप अपने फोन या पीसी की मदद की आसानी से UIDAI (Unique Identification Authority of India) की ऑफिशियल वेबसाइट पर आधार की वैलिडिटी चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें आधार वैलिडिटी
.jpg)
- सबसे पहले UIDAI (Unique Identification Authority of India) की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- अब स्क्रॉल डाउन कर आधार सेवाएं पर आना होगा।
- अब आधार संख्या सत्यापित करें पर टैप करना होगा।
- अब स्क्रॉल डाउन कर Check Aadhaar Validity पर आना होगा।
- अब आधार नंबर और कैप्चा एंटर करना होगा।
- जैसे ही Proceed पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक स्क्रीन ओपन हो जाएगी।
- इस स्क्रीन पर आधार से जुड़ी डिटेल्स नजर आती हैं।
- इन डिटेल्स में यह बताया जाता है कि आधार नंबर वैलिड है कि नहीं।
