यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
10 रुपये सिक्का असली है या नकली, कैसे करें पता, ये है सबसे आसान तरीका
10 रुपये सिक्के के कुल 14 डिजाइन है। ऐसे में लोगों को कन्फ्यूजन रहती है कि कौन-सा डिजाइन वाला सिक्का असली है। कुछ तरह के डिजाइन वाले सिक्कों को दुकानद ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 10 रुपये के सिक्कों में अलग-अलग समय में बदलाव होता आ रहा है। इन बदलावों के कारण लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि असली सिक्का कौन-सा है। लोगों में सिक्के के डिजाइन को लेकर ही उलझन रहती है। इसे लेकर आरबीआई ने भी गाइडलाइन्स जारी की है। चलिए पहले इसके बारे में बात करते हैं।
आरबीआई ने 2017 में एक प्रेस रिलीज की थी। जिसमें उन्होंने 14 अलग-अलग डिजाइन की बारें बात करी है। जो वे 2017 तक लॉन्च कर चुके हैं। इसके साथ ही आरबीआई ने ये भी कहा कि ये अलग-अलग डिजाइन वाले सिक्के सभी असली है।
10 रुपये का सिक्का बाइ-मेटैलिक है, जिसका मतलब हुआ कि ये दो अलग-अलग धातु मिलाकर बनाया जाता है। नकली सिक्का का वजन बहुत हल्का या भारी हो सकता है। वहीं अगर आप असली सिक्के को किसी चीज पर जोर से मारते हैं, तो आपको आवाज सुनाई देगी।
वहीं अगर नकली सिक्के को किसी चीज पर मारा जाता है, तो इसे खोखली सी आवाज सुनाई देगी। वहीं निकली सिक्के के रंग और आकार से भी आप इसका पता लगा सकते हैं। लेकिन हम डिजाइन को लेकर हमेशा मार खा जाते हैं।
खबरें और भी
कैसे करें डिजाइन से असली सिक्के की पहचान
वैसे तो आप आरबीआई द्वारा प्रेस रिलीज में जारी किए गए 14 अलग-अलग डिजाइन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन ये अपडेट 8 साल पहले की है। अगर आपको अपेडट जानकारी चाहिए, तो कॉल के जरिए भी पता लगाया जा सकता है।
असली सिक्के की पहचान के लिए आपको रिजर्व बैंक के टोल फ्री नंबर 14440 पर कॉल करना होगा। आपके द्वारा कॉल लगाते ही वे कट जाएगा। जिसके बाद आपको आईवीआर से तुरंत एक कॉल आएगा। इस कॉल के माध्यम से आपको असली सिक्के के बारे में बताया जाएगा।
मौजूदा समय में सबसे बड़ी करेंसी 500 रुपये की है। इसके अलावा 10,20,50,100 के नोट भी अवेलेबल है। पहले सरकार द्वारा 1000 और 2000 के नोट जारी किए गए थे। जिसे अब बंद कर दिया गया है। क्योंकि ज्यादा बड़ी करेंसी के जरिए धोखाधड़ी या भष्ट्राचार होने का खतरा ज्यादा बढ़ता है।
