यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Demat Account में चुटकियों में ऑनलाइन भरें नॉमिनी, फॉलो करें ये प्रोसेस
Demat Account में नॉमिनी दर्ज करना सेबी की ओर से अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो 31 दिसंबर2023 के बाद आपका डीमैट अकाउंट फ्रीज हो ...और पढ़ें

HighLights
- डीमैट अकाउंट में आप ऑनलाइन नॉमिनी दर्ज करा सकते हैं।
- नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर,2023 है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड(SEBI) की ओर से सभी डीमैट खातों में 31 दिसंबर, 2023 तक नॉमिनी जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। इसका उद्देश्य है कि अगर डीमैट खाताधारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके नामांकित व्यक्तियों को आसानी से उसकी संपत्ति पर अधिकार मिल सके।
किन खाताधारकों को नॉमिनी भरना अनिवार्य?
वे डीमैट खाताधारक जिनके पास अपना व्यक्ति डीमैट अकाउंट ने उन सभी लोगों के लिए नॉमिनी भरना आवश्यक है। संयुक्त डीमैट खाताधारक भी नॉमिनी भर सकते हैं। हालांकि,गैर-व्यक्तिगत खातों में नॉमिनी भरना संभव नहीं है।

कौन हो सकता है नॉमिनी?
डीमैट खाताधारक के परिवार का सदस्य, दोस्त या उससे जुड़ा कोई अन्य व्यक्ति भी नॉमिनी हो सकता है। आप एक से ज्यादा नॉमिनी भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको डीमैट अकाउंट में संपत्ति में अनुपात तय करना होगा।
ये भी पढ़ें- Tax Planning: Long Term Capital Gain के जरिए हर वर्ष कर सकते हैं बड़ी बचत, ऐसे करें प्लानिंग
नॉमिनेशन प्रोसेस
नॉमिनेशन फॉर्म आसानी से आप अपनी डीपी (डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट) से या फिर ऑनलाइन वेबसाइट के डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी व्यक्ति को अपने डीमैट अकाउंट का नंबर और निजी जानकारी देनी होगी। साथ ही डीमैट खाताधारक को उसका व्यक्ति का नाम,उससे रिश्ता, जन्मतिथि और पता आदि बताना होगा, जिसे वह नॉमिनी बनाना चाहता है। वहीं, अगर नॉमिनी एक से ज्यादा है तो संपत्ति में उनका अनुपात भी तय कर सकते हैं।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या है लेटेस्ट रेट
ऑनलाइन नॉमिनेशन कैसे भरें?
आप आसानी से डिपॉजिटरी की वेबसाइट पर जाकर नॉमिनेशन भर सकते हैं। इसके लिए आपको फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरनी होगा। इसके बाद आधार ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करना होगा। फिर डीमैट अकाउंट में आपका नॉमिनी दर्ज हो जाएगा।
