यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Kisan रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे पता करें, बेहद आसान है तरीका
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। क्या आप भी अपना PM Kisan रजिस्ट्रेशन नंबर भूल ग ...और पढ़ें

HighLights
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किस्त 18 जून को आ रही है।
- योजना की किस्त पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी ज़िले से ट्रांसफर करेंगे।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पीएम किसान की हर किस्त समय से तो मिल जाती है लेकिन फिर भी आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं? अगर हां तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी।
आप घर बैठे ही अपने फोन की मदद से पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर पता कर सकते हैं।
PM Kisan रजिस्ट्रेशन नंबर ऐसे करें पता

- सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर आना होगा।
- अब नीचे की ओर आकर Beneficiary Status पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नया पेज खुलने के बाद Know your registration no पर क्लिक करना होगा।
- अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब कैप्चा कोड एंटर करने के बाद ओटीपी एंटर करना होगा।
- अब ओटीपी एंटर करने के साथ ही स्क्रीन पर आपको आपका पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर नजर आ जाएगा।
ये भी पढ़ेंः इस दिन पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे PM Modi, 'कृषि सखियों' को भी करेंगे सम्मानित
कब आ रही है पीएम किसान 17वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं 18 जून, 2024 को किसानों के खाते में आ जाएगी। आधिकारिक जानकारियों के मुताबिक, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं क़िस्त पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी ज़िले से ट्रांसफर करेंगे।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं क़िस्त का हस्तांतरण
18 जून,2024 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी ज़िले से किया जाएगा। 🌾
लाइव इवेंट देखने के लिए आज ही अपना पंजीकरण करें। https://t.co/Hlxo1H5Dpk #PMKisan17thInstallment #PMKisan pic.twitter.com/xxiKfaLbrk
— Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) June 15, 2024
मंगलवार को पीएम मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9.26 करोड़ किसानों को लगभग 20,000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जा रही है।
बता दें, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के किसानों को हर साल 6000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। यह राशि साल में तीन बार 2000-2000 कर ट्रांसफर की जाती है।
यानी इस योजना के तहत योजना में रजिस्टर्ड किसानों को हर 4 महीने में किसान सम्मान राशि भेजी जाती है।
