सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शानदार रिटर्न के लिए कर सकते हैं टैक्स फ्री सरकारी बॉन्ड में निवेश, इन्वेस्टमेंट से पहले कुछ बातों का रखें ध्यान

    Updated: Sat, 02 Nov 2024 12:00 PM (GMT+05:30)

    अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं और सिक्योर ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। वैसे को स्टॉक मार्केट में स्टॉक गोल्ड ईटीएफ के अलावा भ ...और पढ़ें

    टैक्स फ्री सरकारी बॉन्ड में निवेश करने पर नहीं लगता टैक्स
    टैक्स फ्री सरकारी बॉन्ड में निवेश करने पर नहीं लगता टैक्स

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में इन्वेस्टमेंट के कई ऑप्शन मौजूद हैं। लेकिन, कुछ समय से बाजार में बॉन्ड ने काफी अच्छा रिटर्न दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन्टरेस्ट रेट (Interest Rate) घटाने की उम्मीद के बाद टैक्स-फ्री बॉन्ड्स (Tax Free Bonds) ने चमक उठा है।

    निवेशक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर से टैक्स-फ्री बॉन्ड्स में निवेश कर सकते हैं। वर्तमान में स्टॉक मार्केट कुछ टैक्स-फ्री बॉन्ड्स अच्छे प्रदर्शन कर रहे हैं। इन बॉन्ड्स का यील्ड भी काफ अट्रैक्टिव है। इसके अलावा यह सिक्योर और रेगुलर इनकम वाले बॉन्ड हैं।

    यह बॉन्ड उन निवेशकों के लिए काफी अच्छा है जो ज्यादा टैक्स स्लैब (Tax Slab) में शामिल हैं।

    इन कंपनियों के बॉन्ड्स में कर सकते हैं निवेश

    बाजार की टोटल 14 इन्फ्रास्ट्रक्चर सरकारी कंपनी (जैसे-NHAI, IRFC और Power Finance Corporation (PFC) आदि) ने टैक्स-फ्री बॉन्ड्स जारी किए। इन बॉन्ड्स की ट्रेडिंग मुख्य स्टॉक एक्सचेंज पर होती है।

    आपको बता दें कि यह बॉन्ड्स साल 2012 और 2016 के बीच जारी हुआ। इसे 10 साल, 15 साल और 20 साल के लिए जारी किया गया। खास बात यह है कि इस बॉन्ड पर मिलने वाला इंटरेस्ट का भुगतान हर साल में हो जाता है। इन सभी बॉन्ड में से लगभग सभी बॉन्ड को 'AAA' की रेटिंग मिली है।

    यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: जारी हो गए शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम, नोएडा-गुरुग्राम में नहीं यहां है सस्ता फ्यूल

    क्यों फायदेमंद है ये बॉन्ड

    टैक्स-फ्री बॉन्ड निवेश के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। दरअसल, इससे होने वाली कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगता है। इसके अलावा यह बॉन्ड सरकारी कंपनियों द्वारा जारी किया जाता है, इस वजह से यह पूरी तरह से सिक्योर है। यह बॉन्ड उन निवेशकों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है जो अपनी सेविंग को सिक्योर के साथ उससे रेगुल इनकम कमाना चाहते हैं।

    खबरें और भी

    इन बातों का रखें ध्यान

    अगर आप क्स-फ्री बॉन्ड्स में निवेश करने का सोच रहे हैं तो आपको कंपनी के लिक्विडिटी और यील्ड टू मैच्योरिटी (YTM) का ध्यान रखना चाहिए। YTM का मतलब बॉन्ड का सालाना रिटर्न है। आपको इन बॉन्ड में मैच्योरिटी तक निवेश करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Credit Card से भी भर सकते हैं इंश्योरेंस का प्रीमियम, यहां जाने स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस