सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे करते हैं लिंक, टिकट बुकिंग के लिए जरूरी; चेक करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 12:28 PM (IST)

    रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए IRCTC अकाउंट से आधार लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। नए नियमों के तहत, आधार लिंक न होने पर टिकट बुकिंग में परेशानी आ ...और पढ़ें

    IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे करते हैं लिंक, टिकट बुकिंग के लिए जरूरी; चेक करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे करते हैं लिंक, टिकट बुकिंग के लिए जरूरी; चेक करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    HighLights

    1. IRCTC अकाउंट से आधार लिंक करना अनिवार्य

    2. ऑनलाइन टिकट बुकिंग हेतु आधार लिंक जरूरी

    3. IRCTC वेबसाइट/ऐप पर आसान स्टेप्स

    नई दिल्ली। रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम (Online IRCTC Ticket Booking) के नए नियम लागू कर दिए है। नए नियमों के तहत अगर आपका आधार कार्ड IRCTC अकाउंट से लिंक नहीं है तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। ऐसे में रेल टिकट बुक करने के लिए आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करना जरूरी है।

    बहुत से लोगों को नहीं पता कि आखिर कैसे अपने IRCTC Account को आधार कार्ड से लिंक करें? आज हम आपको इस लेख में आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार को लिंक करने का प्रोसेस बताएंगे।

    IRCTC Account से कैसे लिंक करें आधार कार्ड?

    IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करने के स्टेप्स हमने नीचे बताए हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने अकाउंट से आधार को लिंक कर सकती है।

    स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपना वेब ब्राउजर या फिर App खोल लेना है। अगर आप वेब पर अपना IRCTC Account खोलना चाहते हैं तो इस URL www.irctc.co.in का इस्तेमाल कर सकते हैं। पर जाएं।

    aadhar link

    स्टेप 2: अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालें और साइन इन करें।

    स्टेप 3: दाईं ओर के साइडबार में माई अकाउंट ऑप्शन पर जाएं।

    स्टेप 4: इसके बाद आपको 'अपना आधार लिंक करें' ऑप्शन चुनना है।

    link your aadahr

    स्टेप 5: इसके बाद आपको आधार KYC पेज दिखेगा, जहां आपसे आपके आधार कार्ड के अनुसार अपना 'नाम' डालने के लिए कहा जाएगा।

    स्टेप 6: अपना 'आधार नंबर' या वर्चुअल ID डालें, फिर दिए गए चेक बॉक्स को चेक करें।

    स्टेप 7: अपने आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड पाने के लिए 'OTP भेजें' बटन पर क्लिक करें।

    otp

    स्टेप 8: मिला हुआ OTP डालें और ‘Verify OTP’ बटन दबाए।

    स्टेप 9: KYC रिस्पॉन्स आपके आधार से लिया जाएगा।

    स्टेप 10: आधार वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए ‘Update’ बटन पर क्लिक करें।

    स्टेप 11: एक पॉप-अप विंडो में एक कन्फर्मेशन मैसेज दिखेगा; विंडो बंद करें।

    Source- IRCTC

    यह भी पढ़ें- IRCTC से घर बैठे कैसे बुक करते हैं ट्रेन टिकट, नियम बदलने के बाद क्या प्रोसेस भी बदला; चेक करें