सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rooftop solar installations : छत पर सोलर पैनल लगाने में भारत की बड़ी छलांग, अमेरिकी रिसर्च फर्म भी हुई मुरीद

    By Suneel KumarEdited By: Suneel Kumar
    Updated: Sun, 03 Mar 2024 03:06 PM (IST)

    देश में सोलर पैनल लगवाने की कॉस्ट काफी कम हुई है। लोग इसका आर्थिक और पर्यावरणीय फायदा भी समझने लगे हैं। इससे रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने वालों की तादाद लग ...और पढ़ें

    2023 में छत पर सोलर पैनल इंस्टॉलेशन 6.25 फीसदी बढ़कर 1.7 गीगावॉट हो गया।
    2023 में छत पर सोलर पैनल इंस्टॉलेशन 6.25 फीसदी बढ़कर 1.7 गीगावॉट हो गया।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली केंद्र सरकार रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन पर काफी जोर दे रही है। इसे बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं भी लागू कर रही है। इन सबका सकारात्मक नतीजा नजर भी आ रहा है। साल 2023 में छत पर सोलर पैनल इंस्टॉलेशन 6.25 फीसदी बढ़कर 1.7 गीगावॉट हो गया।

    यह जानकारी अमेरिकी रिसर्च फर्म मेरकॉम कैपिटल (Mercom Capital) ने दी है। उसकी 'मेरकॉम इंडिया रूफटॉप सोलर मार्केट रिपोर्ट' के अनुसार, भारत में सोलर पैनल लगवाने की लागत कम हुई है और अब लोग इसका आर्थिक और पर्यावरणीय फायदा भी समझने लगे हैं। यही वजह है कि रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है।

    2023 में सौर क्षमता बढ़ाने में आम जनता का योगदान अधिक था, जिन्होंने अपने घर की छतों पर पैनल लगवाया। हालांकि, इसमें ज्यादा बड़ी ग्रोथ नहीं हुई क्योंकि कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल (C&I) कंज्यूमर अपने पूंजी निवेश को कम रखने के लिए मॉड्यूल के दाम स्थिर होने का इंतजार कर रहे थे।

    पिछले साल सौर क्षमा वृद्धि में आवासीय सेगमेंट की हिस्सेदारी आधे से अधिक थी। उसके बाद कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल सेगमेंट था।

    यह भी पढ़ें : Government survey : पान-तंबाकू पर जमकर पैसा फूंक रहे लोग, पढ़ाई पर होने वाला खर्च घटाया

    मेरकॉम कैपिटल ग्रुप के सीईओ राज प्रभु ने कहा, 'बिजली का बिजली लगातार बढ़ रहा है, जबकि सोलर सिस्टम लगवाने की लागत कम हो रही है। सोलर सिस्टम पर सरकार से कई तरह की रियायतें भी मिल रही हैं। इससे आम जनता का झुकाव सोलर सिस्टम की ओर बढ़ रहा है।'

    खबरें और भी

    राज प्रभु ने कहा कि आवासीय सेगमेंट के साथ ही कमर्शियल-इंडस्ट्रियल सेगमेंट को भी निवेश पर आकर्षक रिटर्न मिल रहा है। उनकी कीमतों में गिरावट का इंतजार भी खत्म हो गया है। इससे सोलर सिस्टम की डिमांड लगातार बढ़ रही है, जिसके 2024 में और तेज होने की उम्मीद है।

    छत पर सोलर सिस्टम लगवाने की औसत लागत में लगातार पांचवीं तिमाही में गिरावट आई है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार ने सोलर पैनल लगवाने को और भी लुभावना बना दिया है। इससे उम्मीद है कि 2024 में सोलर पैनल लगवाने की ग्रोथ पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक रहेगी।