सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुकेश अंबानी अगर रोज 5 करोड़ रुपये खर्च करें तो उनकी दौलत खत्म होने में लग जाएंगी सदियां, यकीन न हो तो देखें कैलकुलेशन

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 03:44 PM (IST)

    मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Net Wortj) दुनिया के 16वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी संपत्ति 10.14 लाख करोड़ रुपये है। अगर वे रोज 5 करोड़ रुपये खर्च कर ...और पढ़ें

    मुकेश अंबानी की नेटवर्थ इस समय 10.14 लाख करोड़ रुपये है

    मुकेश अंबानी की नेटवर्थ इस समय 10.14 लाख करोड़ रुपये है

    HighLights

    1. अंबानी की संपत्ति 10.14 लाख करोड़ रुपये

    2. रिलायंस के चेयरमैन हैं मुकेश अंबानी

    3. जियो की 2026 में लिस्टिंग की योजना

    नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन इस समय दुनिया के 16वें सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी नेटवर्थ 113.5 बिलियन डॉलर या फिर 10.14 लाख करोड़ रुपये है। क्या आपने कभी सोचा कि अगर अंबानी रोज 5 करोड़ रुपये खर्च करें, तो उनकी दौलत समाप्त होने में कितना समय लगेगा? आइए गणना करके जानते हैं।

    कितने दिन में खत्म होगी सारी दौलत

    मुकेश अंबानी की दौलत है 1,01,40,00,00,00,000 रुपये है। ऐसे में यदि बिना नई इनकम कमाए (चाहे वे बिजनेस हो या निवेश से या फिर किसी तरह ब्याज या डिविडेंड) मुकेश अंबानी रोज 5 करोड़ रुपये खर्च करें या दान करें तो उनकी मौजूदा सारी दौलत खत्म होने में 2,02,800 दिन (1,01,40,00,00,00,000 ÷ 5,00,00,000) लगेंगे।

    लग जाएंगी सदियां

    अब अगर हम सालों की बात करें तो दिनों को सालों में कंवर्ट करना होगा। 2,02,800 दिनों को यदि हम सालों में बदलें तो (2,02,800 ÷ 365) 555 साल बनते हैं। यानी मुकेश अंबानी अगर कुछ भी न करें और रोज 5 करोड़ रुपये खर्च करें तो उनकी कुल दौलत, जो कि इस समय 1,01,40,00,00,00,000 रुपये को पूरी तरह खत्म होने में 555 साल लगेंगे।

    रिलायंस का रेवेन्यू कितना

    मुकेश अंबानी $125 बिलियन (रेवेन्यू) वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं, जिसका कारोबार पेट्रोकेमिकल्स, तेल और गैस, टेलीकॉम, रिटेल, मीडिया और फाइनेंशियल सर्विसेज में फैला है। रिलायंस की शुरुआत उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने 1966 में एक छोटे टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरर के तौर पर की थी, जो एक धागा व्यापारी थे।
    2002 में अपने पिता की मौत के बाद, अंबानी और उनके छोटे भाई अनिल ने परिवार का कारोबारी साम्राज्य बांट लिया।

    खबरें और भी

    जियो भी होगी लिस्ट

    रिलायंस की टेलीकॉम और ब्रॉडबैंड सर्विस Jio के 500 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और अंबानी ने कहा है कि वह इसे 2026 में लिस्ट करने का प्लान बना रहे हैं। 2023 में, रिलायंस ने अपनी फाइनेंस ब्रांच, Jio Financial Services को लिस्ट किया था।

    ये भी पढ़ें - दिवालिया होने से बच गई TATA ग्रुप की कंपनी! क्यों आई ये नौबत? इसने NCLAT में दायर की थी याचिका