सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IGL ने 1 रुपए घटाए CNG के दाम, सोमवार सुबह 6 बजे से लागू होगी नई कीमत

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 11:33 PM (IST)

    CNG price cut सीएनजी गाड़ियां चलाने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने CNG के दाम में 1 रुपए प्रति किलो की कटौती कर दी है। हालांकि ...और पढ़ें

    IGL ने 1 रुपए घटाए CNG के दाम, सोमवार सुबह 6 बजे से लागू होगी नई कीमत
    IGL ने 1 रुपए घटाए CNG के दाम, सोमवार सुबह 6 बजे से लागू होगी नई कीमत

    नई दिल्ली। अगर आप सीएनजी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी की कीमतों में कमी करने की शुरुआत कर दी है। IGL ने हरियाणा के करनाल में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपए प्रति किलो की कमी की है। करनाल में अब एक किलो सीएनजी 83.43 रुपए में आएगी। अन्य शहरों में सीएनजी की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें, बीते दिनों सरकार ने नेचुरल गैस की कीमत में कमी की थी, इस के बाद से ही सीएनजी के दामों में कमी आने का अनुमान जताया जा रहा था।

    सीएनजी और पीएनजी दोनों ही नेचुरल गैस से बनाई जाती हैं। बीते दिनों सरकार ने ओएनजीसी को नीलामी के बिना आवंटित क्षेत्रों से नेचुरल गैस की कीमत 6.75 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) से घटाकर 6.41 डॉलर कर दी थी। यह कमी अप्रैल 2023 में सरकार द्वारा ऐसी गैस की कीमत तय करने के लिए एक नए फॉर्मूले को लागू करने के बाद पहली बार हुई थी।

    नेचुरल गैस की कीमतों में 5 फीसदी की कमी हुई थी, लेकिन विशेषज्ञों ने पहले ही अनुमान जता दिया था कि गैस वितरक कंपनियां पूरी कटौती उपभोक्ताओं को पास ऑन नहीं करेंगी। दरअसल, कंपनियां पहले से इनपुट लागत में वृद्धि के दबावों से जूझ रही थीं। माना जा रहा है कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड जल्द ही अन्य शहरों में भी सीएनजी के दामों में कमी का ऐलान कर सकती है।

    फिलहाल आपके शहर में क्या है CNG का दाम?

    शहर दाम

    दिल्ली 77.09

    नोएडा 85.7

    ग्रेटर नोएडा 85.7

    गाजियाबाद 85.7

    मुजफ्फरनगर 87.08

    मेरठ 87.08

    शामली 87.08

    गुरूग्राम 83.12

    रेवाड़ी 83.7

    करनाल 83.43

    कैथल 84.43

    कानपुर 89.92

    हमीरपुर 89.92

    फ़तेहपुर 89.92

    अजमेर 86.94

    पाली 86.94

    दिल्ली 89.016

    नोएडा 89.38

    ग्रेटर नोएडा 89.74

    गाजियाबाद 90.10

    मुजफ्फरनगर 90.47

    मेरठ 90.83

    शामली 91.20

     

    खबरें और भी