सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Rupees:रुपये के बढ़ते वर्चस्व ने दिखाया भारत को महाशक्ति बनने का रास्ता, इतनी मजबूत हो गई इंडियन करेंसी

By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
Published: Thu, 10 Aug 2023 04:13 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 15 Aug 2023 01:23 PM (GMT+05:30)

Indian Rupees Currency INR आजादी के बाद से आज तक भारत का झंडा विश्व पटल पर शान से लहराता है ...और पढ़ें

Indian Rupees Currency: रुपये के बढ़ते वर्चस्व ने दिखाया भारत को महाशक्ति बनने का रास्ता
Indian Rupees Currency: रुपये के बढ़ते वर्चस्व ने दिखाया भारत को महाशक्ति बनने का रास्ता

HighLights

  1. भारतीय रिजर्व बैंक ने 1938 में जॉर्ज VI के चित्र वाला पहला पाँच रुपये का नोट जारी किया।
  2. स्वतंत्र भारत में पहला नोट 1 रुपये का प्रिंट हुआ था।
  3. महात्मा गांधी श्रृंखला के बैंक नोट 1996 में 10 और 500 रुपये के मूल्यवर्ग में जारी किए गए थे।
  4. हाल ही भारत ने यूएई को कच्चे तेल की पेमेंट रुपये में की है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: आज देश आजादी का 77वां साल मना रहा है। किसी भी देश की पहचान उसके झंडे और उसके करेंसी से होती है। आजादी के बाद से अब तक भारत का झंडा विश्व पटल पर बड़ी शान से लहरा रहा है और भारत की करेंसी “रुपया” भी धीरे-धीरे दुनिया में अपनी धाक जमा रही है।

आज हम आपको रुपये के बढ़ते वर्चस्व के बारे में बताने जा रहे कि कैसे आजादी के 76 साल में रुपया धीरे-धीरे विश्व में अपनी छाप छोड़ रहा है। कहते हैं कि यदि वर्तमान को समझना है तो अतीत में जाना पड़ता है। तो चलिए रुपये के अतीत में चलते हैं।

क्या है रुपये का इतिहास?

इतिहासकार की मानें तो “रुपये” का पहली बार इस्तेमाल शेरशाह सूरी ने किया था। तब इस जमाने में सोने और तांबे का सिक्का चलता था। शेरशाह सूरी का मकबरा वर्तमान में बिहार के सासाराम शहर में है।

रुपये का इतिहास ईसा पूर्व छठी शताब्दी का है। पहले भारतीय सिक्के महाजनपदों (प्राचीन भारत के राज्य-गणराज्य) द्वारा ढाले गए थे, जिन्हें पुराण, कर्षपान या पनस भी कहा जाता है। इन महाजनपदों में गांधार, कुंतला, कुरा, पांचाल, शाक्य, सुरसेन और सौराष्ट्र शामिल थे।

पहले मौर्य सम्राट, चंद्रगुप्त मौर्य ने चांदी, सोने, तांबे या सीसे की मोहर वाले सिक्के चलाए। 12वीं शताब्दी में, दिल्ली के तुर्की सुल्तान ने भारतीय राजाओं के शाही डिजाइनों वाले सिक्कों को अपनी इस्लामी सुलेख से बदल दिया।

1526 ई. में मुगल साम्राज्य ने एक साम्राज्य-व्यापी मुद्रा प्रणाली को एकीकृत किया। इसी अवधि के दौरान रुपये का विकास हुआ जब शेरशाह ने हुमायू को हराया और 178 ग्राम चांदी का सिक्का जारी किया जिसे रुपया कहा जाता है। इन सिक्कों का उपयोग मुगल, मराठा और ब्रिटिश भारतीय युग के दौरान भी किया गया था।

ब्रिटिश काल में अगर रुपये की बात करें तो अंग्रेजों के आने से पहले देश में सिर्फ सिक्के ही होते थे। ब्रिटिश काल में पहली बार 18वीं शताब्दी में बैंक ऑफ हिंदुस्तान जनरल बैंक और बंगाल बैंक ऑफ बंगाल ने भारत में कागजी मुद्रा जारी की, जो ब्रिटिश भारत में पहली कागजी मुद्रा थी।

1857 की क्रांति के बाद, ब्रिटिश ने रुपये को भारत की आधिकारिक करेंसी बना दिया और बैंक नोटों और सिक्कों पर किंग जॉर्ज VI का तस्वीर लगा दी। भारतीय रिजर्व बैंक ने 1938 में जॉर्ज VI के चित्र वाला पहला पाँच रुपये का नोट जारी किया। इसके बाद फरवरी में 10 रुपये के नोट, मार्च में 100 रुपये के नोट और जून 1938 में 1000 और 10,000 रुपये के नोट जारी किए गए।

1947 में स्वतंत्रता के बाद, रुपया नियमित रुपये के सिक्के के डिजाइन में वापस आ गया। नोट के लिए चुना गया प्रतीक सारनाथ में लायन कैपिटल था, जिसने जॉर्ज VI श्रृंखला के बैंकनोटों का स्थान ले लिया। स्वतंत्र भारत में पहला नोट 1 रुपये का प्रिंट हुआ था

महात्मा गांधी श्रृंखला के बैंक नोट 1996 में 10 और 500 रुपये के मूल्यवर्ग में जारी किए गए थे। इस श्रृंखला ने लायन कैपिटल श्रृंखला के सभी मौजूदा बैंकनोटों का स्थान ले लिया।

वर्तमान में क्या है रुपये की स्थिति?

जैसे की हमने आपको इस लेख के शुरुआत में बताया था कि रुपया धीरे-धीरे विश्व में अपनी धाक जमा रहा है, चलिए अब आपको बतातें है कि यह कैसे हो रहा है। अभी हाल ही में यह खबर आई है कि भारत ने यूएई को कच्चे तेल की पेमेंट भारतीय करेंसी रुपये में किया है।

दरअसल स्वत्रंता के बाद देश तो आजाद हो गया लेकिन भारत दुनिया के नजर में अभी भी गुलाम था जिसके लिए बहुत जरूरी था कि झंडे के साथ-साथ भारतीय करेंसी रुपये की भी धाक बने। देश में रुपये को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बनाने की कोशिशें आज से नहीं बल्कि वर्षों से होती आ रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा का मतलब है कि आपके करेंसी से कितने देश व्यापार करते हैं या फिर आपके करेंसी को स्वीकार किया जाता है। इसी कदम में साल 2013 में आरबीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए विदेशी निवेशकों को "मसाला बांड" रखने की अनुमति दी। ये रुपये में मूल्यवर्ग वाले बांड थे जिससे विदेशी निवेशकों के लिए ऐसी संपत्ति खरीदना और बेचना आसान हो गया।

2015 में, RBI ने विदेशी निवेशकों को रुपया डेरिवेटिव में व्यापार करने की अनुमति दी। 2019 में, भारत सरकार ने आरक्षित मुद्रा के रूप में रुपये का आकर्षण बढ़ाने के लिए विनिमय दर को उदार बनाना शुरू किया।

पिछले कुछ वर्षों में, विभिन्न केंद्र सरकार और आरबीआई की आर्थिक नीतियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रुपये की मांग में वृद्धि की है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिला है। RBI के अनुसार, देश में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश 2008 में 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर था और 2020 में बढ़कर 80 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

अब इतने देश रुपये में करते हैं ट्रेड

सरकार और आरबीआई की विभिन्न आर्थिक नीतियों के बदौलत भारतीय करेंसी रुपया दुनिया में भारत को एक महाशक्ति की पहचान दिलाएगा। आप केवल इस बात से अंदाजा लगाइए की वर्तमान में दुनिया के 18 देश ‘रुपया’ में ट्रेड करने के लिए तैयार हो गए हैं।

इतना ही नहीं, दिसंबर 2022 में भारत और रूस ने तो रुपये में अपना पहला ट्रेड पूरा भी कर लिया है। आपको बता दें कि मलेशिया, मॉरीशस, म्यांमार, यूनाइटेड किंगडम, रूस, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, ओमान, सेशेल्स, सिंगापुर, तंजानिया, युगांडा, बोत्सवाना, फिजी, जर्मनी, गुयाना, इज़राइल और केन्या वो देश हैं जिन्होंने रुपया में ट्रेड की स्वीकृति दी है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।