सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वाणिज्य मंत्रालय ने जारी किये भारत-चीन Export Data, 2023 में सबसे ज्यादा ये हुआ निर्यात

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 06:00 PM (GMT+05:30)

    भारत से कई सामान चीन में जाता है। चीनी में निर्यात होने वाले सामानों को लेकर वाणिज्य मंत्रालय (Commerce Ministry) ने आंकड़े जारी किये हैं। इन आंकड़ो ...और पढ़ें

    वाणिज्य मंत्रालय ने जारी किये भारत-चीन Export Data
    वाणिज्य मंत्रालय ने जारी किये भारत-चीन Export Data

     पीटीआई, नई दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय (Commerce Ministry) ने चीन को निर्यात करने वाले सामानों को लेकर एंक आंकड़े जारी किये हैं। इन आंकड़ों के अनुसार 2023 में चीन को निर्यात किये गए सामानों में पॉजिटिव इनफ्लो देखा गया है। चीन को लौह अयस्क, दूरसंचार उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जाते हैं।

    इन आंकड़ों से पता चलता है कि इन 90 वस्तुओं का चीन को भारत के निर्यात बास्केट में 67.7 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि 71 उत्पादों ने 2023 में नकारात्मक निर्यात वृद्धि दर्ज की है, जो 32.3 प्रतिशत है।

    जहां भारत ने 2023 में चीन को अपने निर्यात में 100 मिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक का सुधार किया है। वे सामान लौह अयस्क (2023 में 216.8 प्रतिशत से 3.33 बिलियन अमरीकी डॉलर), सूती धागा (2023 में 542.6 प्रतिशत से 611.17 मिलियन अमरीकी डॉलर) मसाले (2023 में 19.4 प्रतिशत से 132.26 मिलियन अमेरिकी डॉलर), और प्रसंस्कृत खनिज (2023 में 174.19 प्रतिशत से 129 मिलियन अमेरिकी डॉलर) हैं।

    अन्य पंद्रह उत्पादों के लिए निर्यात में सुधार 10 -100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के दायरे में है।

    इन वस्तुओं में समुद्री उत्पाद, लोहा और इस्पात, दूरसंचार उपकरण, वनस्पति तेल, कृषि रसायन, कागज, पेपर बोर्ड, दवा फॉर्मूलेशन, एसी, पेंट, खनिज और और सब्जियां शामिल हैं।

    मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि 2023 में भारत का चीन को दूरसंचार उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक घटकों का निर्यात क्रमशः 46.45 प्रतिशत और 6.75 प्रतिशत बढ़कर 247.54 मिलियन अमेरिकी डॉलर और 156.55 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

    एक अधिकारी ने कहा कि चीन के आयात में उल्लेखनीय गिरावट के बावजूद 2023 में भारतीय वस्तुओं ने चीन को मजबूत निर्यात दर्ज किया है।