सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Forex Reserve: लगातार तीसरे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, जानें क्या है इस गिरावट की वजह

    Updated: Fri, 03 May 2024 07:45 PM (GMT+05:30)

    देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है। आरबीआई के डेटा के अनुसार 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार म ...और पढ़ें

    अब भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 637.922 अरब डॉलर रह गया है।
    अब भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 637.922 अरब डॉलर रह गया है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है। आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 2.412 अरब डॉलर की गिरावट रही है। कुछ हफ्ते पहले विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी।

    अब कुल विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 637.922 अरब डॉलर रह गया है। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 2.28 अरब डॉलर की गिरावट हुई थी। आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में 1.159 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह घटकर 559.701 अरब डॉलर रह गई हैं।

    इसी तरह स्वर्ण भंडार 1.275 अरब डॉलर घटकर 55.533 अरब डॉलर रह गया है। हालांकि, इस दौरान आईएमएफ के पास जमा 80 लाख डॉलर बढ़कर 4.639 अरब डॉलर हो गया है। बता दें कि इसी वर्ष पांच अप्रैल को विदेशी मुद्रा भंडार 648.562 अरब डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

    सोने की खरीद बढ़ा रहा रिजर्व बैंक

    बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं। इसमें भारत का रिजर्व बैंक भी शामिल है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, रिजर्व बैंक के पास मौजूद सोना जनवरी के अंत में 812.3 टन तक पहुंच गया। यह दिसंबर, 2023 में यह 803.58 टन था।

    खबरें और भी

    पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में नरमी देखी जा रही है, लेकिन उससे पहले इसमें तेज उछाल आया था। इसकी बड़ी वजह वैश्विक अनिश्चितता के बीच केंद्रीय बैंकों का सोने की खरीद बढ़ाना भी था। उसी दौरान आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया था कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, जिसमें अब गिरावट आ रही है।

    (पीटीआई से इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें : MRF Dividend: देश के सबसे महंगे शेयर वाली कंपनी देगी अब तक सबसे बड़ा डिविडेंड, जानें कैसा रहा रिजल्ट