सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Petrol Price hike कैसे बढ़ा रहा है आम आदमी और व्यापारियों पर दबाव, क्या होगा इसका असर?

    Updated: Tue, 26 May 2026 01:02 PM (GMT+05:30)

    सरकार ने 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिससे आम आदमी और व्यापारियों पर दबाव बढ़ गया है। इस वृद्धि से यात्रा, परिव ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम।

    2. आम आदमी की यात्रा और परिवहन लागत में वृद्धि।

    3. व्यापारियों पर बढ़ा बोझ, सामान महंगे होने की आशंका।

    आज चौथी बार सरकार की ओर से आम आदमी को बड़ा झटका मिला है। सरकार ने 10 दिनों के अंदर चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी का असर सिर्फ आम आदमी नहीं बल्कि व्यापारियों पर भी पड़ने वाला है। 

    Petrol Diesel Price कितना बढ़ाया?

    आज सुबह सरकार ने पेट्रोल को 2.61 प्रति लीटर और डीजल को 2.71 प्रति लीटर बढ़ाया है। 10 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। आइए जानते हैं कि इससे पहले कब-कब कितनी बढ़ोतरी हुई। 

    तारीख पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल का दाम (प्रति लीटर)
    15 मई 3 रुपये 3 रुपये
    19 मई 90 पैसे 90 पैसे
    23 मई 87 पैसे 91 पैसे
    25 मई 2.61 रुपये 2.71 रुपये

    अब जानते हैं कि इसका आम आदमी और व्यापरियों पर क्या असर होगा?

    आम आदमी पर क्या होगा असर?

    जो व्यक्ति आना-जाना टू-व्हीलर या चार व्हीलर से कर रहे हैं, उन्हें अब ये महंगा पड़ने वाला है। इसके साथ ही स्कूल बस का किराया, ऑटो-टैक्सी का किराया भी महंगा पड़ सकता है।

    व्यापारियों पर क्या होगा प्रभाव?

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पेट्रोल डीजल का दाम बार-बार बढ़ने से ट्रांसपोटेशन कॉस्ट महंगी हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार को जितनी बढ़ोतरी करनी है वह एक ही बार में इसे करें ताकि वह अनुमान लगा सके कि इस बढ़ोतरी का बिजनेस पर क्या और कितना असर पड़ेगा?

    खबरें और भी


    इसके साथ ही ट्रांसपोटेशन कॉस्ट बढ़ने से सामान महंगे हो सकते हैं। इसके अलावा डिलीवरी चार्ज पर भी इसका असर दिखेगा। वहीं फास्ट डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।